अक्टूबर 2025 में भारत के ऑटो उद्योग ने बनाया नया रिकॉर्ड
अक्टूबर 2025 में ऑटो बिक्री की शानदार वृद्धि
वाहन डीलरों के संगठन FADA द्वारा जारी आंकड़ों के अनुसार, अक्टूबर 2025 में यात्री वाहनों की बिक्री 11.35 प्रतिशत बढ़कर 5,57,373 इकाई पर पहुँच गई। वहीं, दोपहिया वाहनों की बिक्री में सालाना आधार पर 51.76 प्रतिशत की वृद्धि हुई, जो 31,49,846 इकाई तक पहुंच गई।
अक्टूबर में बिक्री का बंपर प्रदर्शन
फाडा के अध्यक्ष सी.एस. विग्नेश्वर ने बताया कि अक्टूबर 2025 की बिक्री को एक मील का पत्थर माना जाएगा। जीएसटी सुधारों, ग्रामीण मांग में वृद्धि और त्यौहारों की मांग ने रिकॉर्ड तोड़ परिणाम दिए हैं। यात्री वाहनों और दुपहिया की बिक्री अब तक के उच्चतम स्तर पर है, जो उपभोक्ता विश्वास में नई ऊर्जा और अर्थव्यवस्था में सकारात्मक बदलाव को दर्शाता है।
विश्लेषकों का मानना है कि घरेलू मांग में तेजी से अगस्त में भारतीय वस्तुओं पर लगाए गए अमेरिकी टैरिफ के नकारात्मक प्रभाव को कम करने में मदद मिल सकती है।