कोका-कोला की बॉटलिंग कंपनी ने नया CEO नियुक्त किया
नए CEO की नियुक्ति
भारत में कोका-कोला की बॉटलिंग कंपनियों में से एक, एसएलएमजी बेवरेजेज प्राइवेट लिमिटेड ने सोमवार को लगन शास्त्री को तत्काल प्रभाव से अपना मुख्य कार्यपालक अधिकारी (सीईओ) नियुक्त करने की जानकारी दी। कंपनी ने बताया कि यह नियुक्ति रणनीतिक विकास और वैश्विक विस्तार के अगले चरण में प्रवेश करने की तैयारी का संकेत है।
एसएलएमजी बेवरेजेज उत्तर प्रदेश, बिहार, उत्तराखंड और मध्य प्रदेश के कुछ क्षेत्रों में बॉटलिंग अधिकार रखती है और अपनी उत्पादन क्षमता को बढ़ाने की दिशा में काम कर रही है।
2024 में, इसने कोका-कोला की बॉटलिंग शाखा एचसीसीबीएल से बिहार बाजार के अधिकार प्राप्त किए थे। शास्त्री के पास पेय पदार्थ, एफएमसीजी और उपभोक्ता उत्पादों के क्षेत्र में लगभग 30 वर्षों का अनुभव है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत हिंदुस्तान कोका-कोला बेवरेजेज (एचसीसीबी) में एक प्रबंधन प्रशिक्षु के रूप में की थी और वहां 20 से अधिक वर्ष बिताए।