☰
×

गुयाना में भारत की 50 करोड़ डॉलर की ऋण सुविधा का विस्तार

भारत के विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने गुयाना के राष्ट्रपति इरफान अली के साथ मुलाकात में 50 करोड़ डॉलर की ऋण सुविधा बढ़ाने की घोषणा की। यह ऋण सड़क, स्वास्थ्य और रक्षा परियोजनाओं के लिए है। दोनों देशों ने सूक्ष्म एवं लघु उद्यमों की विनिर्माण परियोजनाओं पर भी समझौते किए। जयशंकर ने राष्ट्रमंडल के साझेदार देशों से विविधता लाने का आग्रह किया। इस महत्वपूर्ण बैठक के बारे में और जानें।
 

गुयाना में भारत का नया ऋण प्रस्ताव

सेंट जोन्स, 5 नवंबर: विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने एंटीगुआ एवं बारबुडा में गुयाना के राष्ट्रपति इरफान अली से मुलाकात के दौरान गुयाना में सड़क, स्वास्थ्य और रक्षा परियोजनाओं के लिए 50 करोड़ डॉलर की ऋण सुविधा बढ़ाने की घोषणा की। जयशंकर मंगलवार को सेंट जोन्स पहुंचे थे और बुधवार को राष्ट्रमंडल शासनाध्यक्षों की बैठक के दौरान राष्ट्रपति अली से मिले।


जयशंकर ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर लिखा, 'गुयाना के राष्ट्रपति डॉ. इरफान अली से मिलकर खुशी हुई। हमने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की 2024 की यात्रा के बाद द्विपक्षीय सहयोग में हुई प्रगति की समीक्षा की।' उन्होंने कहा कि सड़क, स्वास्थ्य और रक्षा परियोजनाओं के लिए 50 करोड़ डॉलर की ऋण सुविधा का विस्तार किया गया है।


इसके अलावा, दोनों देशों ने सूक्ष्म एवं लघु उद्यमों (एमएसई) की विनिर्माण परियोजनाओं से संबंधित समझौतों पर भी हस्ताक्षर किए। जयशंकर ने बताया कि एमएसई की विनिर्माण परियोजनाओं की आपूर्ति और स्थापना, त्वरित प्रभाव वाली परियोजनाओं के लिए अनुदान सहायता, और गुयाना में डिजिटल सार्वजनिक बुनियादी ढांचे के संचालन में सहयोग से जुड़े समझौतों पर हस्ताक्षर किए गए हैं।


इससे पहले, जयशंकर ने राष्ट्रमंडल के शासनाध्यक्षों और व्यवसायियों के साथ नाश्ते की बैठक में भाग लिया, जहां उन्होंने साझेदार देशों से जोखिम कम करने और विविधता लाने का आग्रह किया।