दिल्ली में कॉमर्शियल सिलेंडर की कीमतों में वृद्धि, छोटे सिलेंडर भी महंगे हुए
कॉमर्शियल सिलेंडर की नई कीमतें
नई दिल्ली। सरकार ने एक बार फिर कॉमर्शियल गैस सिलेंडरों की कीमतों में वृद्धि की है। ईरान में युद्ध की स्थिति के चलते चार बार कीमतें बढ़ाई गई हैं। पिछले महीने में कीमतों में 994 रुपये की बढ़ोतरी हुई थी। सोमवार, एक जून को, सरकार ने कॉमर्शियल सिलेंडर की कीमत में 53.50 रुपये की वृद्धि की है, जिसके बाद अब दिल्ली में एक सिलेंडर की कीमत 3113.50 रुपये हो गई है।
छोटे सिलेंडरों की कीमतों में भी इजाफा
इसके साथ ही, सरकार ने खुले बाजार में बिकने वाले पांच किलो के एलपीजी सिलेंडर की कीमत में भी 11 रुपये की वृद्धि की है। अब इस सिलेंडर की कीमत 821.50 रुपये हो गई है। इसके अलावा, पेट्रोल, डीजल और एटीएफ (हवाई जहाज का ईंधन) पर निर्यात शुल्क में कमी की गई है। नई दरें सोमवार से लागू हो गई हैं।
गौरतलब है कि पांच किलो का सिलेंडर जिसे आमतौर पर 'छोटू सिलेंडर' कहा जाता है, बिना किसी एड्रेस प्रूफ के खरीदा जा सकता है। इसका उपयोग मुख्यतः प्रवासी श्रमिकों, छात्रों और छोटे दुकानदारों द्वारा किया जाता है। इनकी कीमतों में वृद्धि का सीधा असर इन वर्गों पर पड़ता है।