भारत में स्वास्थ्य सेवा निवेश के अवसरों पर चर्चा
स्वास्थ्य सेवा क्षेत्र में निवेश की संभावनाएँ
वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने दवा क्षेत्र की प्रमुख कंपनी बायर और स्वास्थ्य सेवा समूह फ्रेसेनियस के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ भारत में निवेश के अवसरों पर विचार-विमर्श किया। बायर के दवा प्रभाग के अध्यक्ष स्टीफन ओलरिच के साथ हुई बैठक में गोयल ने बायर की विस्तार योजनाओं, अधिक निवेश, नवाचार और सहयोग के माध्यम से भारत के स्वास्थ्य सेवा तंत्र में कंपनी की भागीदारी को बढ़ाने के संभावित अवसरों पर चर्चा की। गोयल ने सोशल मीडिया पर जानकारी साझा करते हुए कहा, ‘‘फ्रेसेनियस समूह के सीईओ माइकल सेन के साथ एक महत्वपूर्ण बैठक हुई।
इस बैठक में भारत के तेजी से विकसित होते स्वास्थ्य सेवा क्षेत्र, गुणवत्तापूर्ण और किफायती चिकित्सा समाधानों की बढ़ती मांग, और मजबूत विनिर्माण क्षमताओं का लाभ उठाकर स्वास्थ्य सेवा में सहयोग बढ़ाने के अवसरों पर चर्चा की गई। उन्होंने यह भी बताया कि समूह कैसे भारत के कुशल प्रतिभाशाली लोगों का उपयोग करके घरेलू और वैश्विक बाजारों की आवश्यकताओं को पूरा कर सकता है। नॉफ समूह के ‘जनरल पार्टनर’ (वैश्विक) मुरात अकिलीज के साथ बैठक में गोयल ने भारत में कंपनी के बढ़ते विनिर्माण परिचालन और टिकाऊ निर्माण सामग्री तथा बुनियादी ढांचे के विकास में सहयोग बढ़ाने के अवसरों पर विचार किया।