भारत-यूएस संबंध: ट्रंप का दावा, मोदी ने रूस से तेल खरीदने का दिया आश्वासन
भारत-यूएस संबंध
भारत-यूएस संबंध: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कई बार यह दावा किया है कि भारत रूस से तेल खरीदना बंद करने वाला है। हालांकि, कुछ रिपोर्टों से पता चलता है कि भारत ने रूस से तेल की खरीद जारी रखी है। ट्रंप ने बुधवार को कहा कि पीएम नरेंद्र मोदी ने उन्हें व्यक्तिगत रूप से आश्वासन दिया है कि भारत रूसी तेल खरीदना बंद कर देगा। उन्होंने कहा कि भारत अब तेल नहीं खरीदेगा।
वास्तव में, यूक्रेन के खिलाफ युद्ध में रूस को कमजोर करने के लिए अमेरिका अन्य देशों पर टैरिफ लगा रहा है, ताकि वे रूस के साथ व्यापार बंद कर दें और सीजफायर के लिए दबाव बना सकें। अमेरिका ने भारत पर रूस से तेल खरीदने के लिए 25 प्रतिशत अतिरिक्त टैरिफ लगाया था। हालांकि, ट्रंप के हालिया बयान की भारत सरकार ने पुष्टि नहीं की है। अमेरिकी राष्ट्रपति ने यह भी कहा कि यह भारत द्वारा रूसी तेल खरीदने पर रोक लगाने का एक महत्वपूर्ण कदम है। अब हम चीन से भी यही करने की योजना बना रहे हैं। समाचार एजेंसी के अनुसार, वाशिंगटन स्थित भारतीय दूतावास ने इस प्रश्न का तुरंत उत्तर नहीं दिया कि क्या पीएम मोदी ने ट्रंप से ऐसी कोई प्रतिबद्धता जताई है।
सितंबर में भारत का रूस से तेल आयात घटा
हेलसिंकी स्थित CREA की रिपोर्ट के अनुसार, भारत ने सितंबर में रूस से लगभग 25,597 करोड़ रुपये का कच्चा तेल खरीदा है। इस दौरान भारत चीन के बाद दूसरा सबसे बड़ा खरीदार बन गया है। चीन ने इस अवधि में 3.2 अरब यूरो का कच्चा तेल खरीदा है। हालांकि, सितंबर में भारत का रूसी कच्चे तेल का आयात 9 प्रतिशत घटकर फरवरी के बाद का सबसे निचला स्तर पर पहुंच गया। कच्चे तेल के अलावा, भारत ने रूस से 45.2 करोड़ यूरो का कोयला और 34.4 करोड़ यूरो का रिफाइंड तेल भी खरीदा है।