शिपरॉकेट लिमिटेड के आईपीओ को मिला अभूतपूर्व 99.38 गुना अभिदान
शिपरॉकेट लिमिटेड का आईपीओ
ई-कॉमर्स समाधान प्रदान करने वाली कंपनी शिपरॉकेट लिमिटेड के आरंभिक सार्वजनिक निर्गम (आईपीओ) को शुक्रवार को बोली के अंतिम दिन 99.38 गुना अभिदान प्राप्त हुआ। नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) के आंकड़ों के अनुसार, शिपरॉकेट के 1,617.5 करोड़ रुपये के आईपीओ में 9,44,36,030 शेयरों की पेशकश की गई थी, जबकि इसके लिए 9,38,51,66,560 शेयरों के लिए बोलियां आईं।
पात्र संस्थागत खरीदारों (क्यूआईबी) के लिए आरक्षित खंड में 122.80 गुना बोलियां प्राप्त हुईं, जबकि गैर-संस्थागत निवेशकों के लिए यह आंकड़ा 88.99 गुना रहा। खुदरा निवेशकों के खंड में भी 46.42 गुना बोलियां मिलीं। इससे पहले, शिपरॉकेट लिमिटेड ने मंगलवार को एंकर निवेशकों से 727.41 करोड़ रुपये जुटाए थे। इस आईपीओ के लिए प्रति शेयर मूल्य 92-97 रुपये निर्धारित किया गया था।
इस निर्गम में 885.50 करोड़ रुपये तक के नए इक्विटी शेयरों की पेशकश और 732 करोड़ रुपये तक के शेयरों की बिक्री पेशकश (ओएफएस) शामिल है।