शेयर बाजार में गिरावट: सेंसेक्स और निफ्टी दोनों में आई कमी
शेयर बाजार में कारोबार का हाल
दिनभर लाल निशान पर हुआ कारोबार, ज्यादात्तर शेयरों में दर्ज की गई गिरावट
शेयर बाजार अपडेट: सोमवार को सकारात्मक रुख के साथ बंद हुए शेयर बाजार मंगलवार को खुलते ही गिरावट का सामना करने लगे। पूरे दिन अधिकांश शेयर लाल निशान पर कारोबार करते रहे और अंत में सेंसेक्स और निफ्टी दोनों में कमी आई।
बीएसई सेंसेक्स 416.72 अंक की गिरावट के साथ 76,886.91 पर बंद हुआ। वहीं, एनएसई निफ्टी 97 अंक गिरकर 23,995.70 पर आ गया। दिन के दौरान सेंसेक्स में 562.57 अंक या 0.72 प्रतिशत की कमी आई, जो इसे 76,741.06 पर ले गई।
2257 शेयरों में गिरावट
बीएसई पर कुल 2,257 शेयरों में गिरावट आई, जबकि 1,998 शेयरों में वृद्धि हुई और 172 शेयर अपरिवर्तित रहे। एनएसई निफ्टी 97 अंक या 0.40 प्रतिशत गिरकर 23,995.70 पर बंद हुआ। विशेषज्ञों का कहना है कि यह सत्र मुख्य रूप से भूराजनीतिक अनिश्चितताओं से प्रभावित रहा, विशेषकर अमेरिका-ईरान वार्ता के कारण, जिसने कच्चे तेल की कीमतों को ऊंचा बनाए रखा और बाजार की भावना पर दबाव डाला।
सोने और चांदी में गिरावट
अमेरिकी फेडरल रिजर्व और अन्य प्रमुख केंद्रीय बैंकों के निर्णयों के चलते क्रूड ऑयल की बढ़ती कीमतों का सीधा असर कीमती धातुओं, जैसे सोने और चांदी पर पड़ा। यह प्रभाव न केवल भारतीय बाजार में बल्कि अंतरराष्ट्रीय बाजार में भी देखा गया।
दिल्ली में 99.9 प्रतिशत शुद्धता वाले सोने की कीमत 1,800 रुपये (1.15 प्रतिशत) गिरकर 1,54,300 रुपये प्रति 10 ग्राम (सभी करों सहित) रह गई। वहीं, चांदी की कीमत में भी भारी गिरावट आई, जो 6,500 रुपये (लगभग 3 प्रतिशत) घटकर 2,44,000 रुपये प्रति किलोग्राम (सभी करों सहित) पर आ गई।