सोने और चांदी की कीमतों में गिरावट: जानें आज के रेट
सोने और चांदी के दाम में बदलाव
जानिए क्या है आज आपके शहर में सोने और चांदी के दाम
Gold Price, बिजनेस डेस्क : देश में सोने और चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी है। पिछले सप्ताह इनकी कीमतों में वृद्धि देखी गई थी, लेकिन आज सोमवार, 13 जुलाई को सोने की कीमतों में 0.29% की कमी आई है। अब 24 कैरेट सोने का भाव लगभग 1,47,490 रुपए प्रति 10 ग्राम हो गया है।
इसका मतलब है कि पिछले कारोबारी दिन की तुलना में सोना लगभग 430 रुपए प्रति 10 ग्राम सस्ता हुआ है। चांदी की कीमत में भी गिरावट आई है, और इसका भाव लगभग 2.21 लाख रुपए प्रति किलोग्राम के आसपास पहुंच गया है।
कीमतों में बदलाव के कारण
सोने और चांदी की कीमतें केवल घरेलू मांग पर निर्भर नहीं करतीं। अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमतों में उतार-चढ़ाव, डॉलर के मुकाबले रुपये की स्थिति, केंद्रीय बैंकों की ब्याज दरें और वैश्विक तनाव जैसी कई बातें इनकी कीमतों को प्रभावित करती हैं। यही कारण है कि सरार्फा बाजार में लगभग हर दिन नए रेट जारी होते हैं।
देश के प्रमुख शहरों में सोने के भाव
आज के सोने के भाव की बात करें तो दिल्ली में 24 कैरेट सोने का भाव 1,44,480 रुपए है। 22 कैरेट सोने का भाव 1,32,450 रुपए और 18 कैरेट सोने का भाव 1,08,400 रुपए है। मुंबई में ये क्रमशः 1,44,330, 1,32,300 और 1,08,250 रुपए हैं। कोलकाता में भी यही रेट हैं। चेन्नई में 24 कैरेट सोने का भाव 1,45,090 रुपए है।