हीरो मोटोकॉर्प ने त्योहारी सीजन के लिए नया स्कूटर लॉन्च किया
नई हीरो डेस्टिनी 110 क्लासिक एडिशन का अनावरण
नई दिल्ली। हीरो मोटोकॉर्प ने अपने नए स्कूटर का अनावरण किया है। कंपनी ने 110 सीसी सेगमेंट में हीरो डेस्टिनी 110 क्लासिक एडिशन को पेश किया है। इस स्कूटर में एक नई और आकर्षक डिजाइन दी गई है, जो त्योहारी मौसम को ध्यान में रखते हुए बनाई गई है।
इस नए एडिशन में हीरो ने नियो-रेट्रो डिज़ाइन पर जोर दिया है। इसमें दो नए डुअल टोन रंगों के विकल्प और विशेष कॉस्मेटिक अपडेट शामिल हैं। हीरो डेस्टिनी 110 में मैट गोल्डफिश सिल्वर/लाइट इंडस्ट्रियल ग्रे के साथ भूरे रंग के इन्नर पैनल्स और मैट एरीज ब्राउन के साथ काले इन्नर पैनल्स मिलेंगे।
स्कूटर की विशेषताएँ
नई हीरो डेस्टिनी क्लासिक एडिशन के दोनों रंगों में फ्रंट हैंडल कवर और साइड पैनल पर नई स्ट्राइप्स शामिल हैं। इसके अलावा, स्कूटर में बॉडी कलर के मिरर और सीट भी मिलती है। इसमें 3डी क्लासिक एडिशन की बैजिंग और ब्रांडेड रिम टेप भी है।
इसमें कोई मैकेनिकल बदलाव नहीं किया गया है, और यह पहले की तरह ही है। स्कूटर में 785 एमएम लंबी सीट है, जिसे कंपनी सेगमेंट की सबसे लंबी सीट बताती है।
कीमत की जानकारी
इसमें 19 लीटर का अंडर-सीट स्टोरेज और फ्रंट में एक छोटा स्टोरेज कंपार्टमेंट है, जिसमें मोबाइल चार्जिंग की सुविधा और बूट लैंप भी शामिल है। अन्य फीचर्स में डिजिटल-एनालॉग इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर, एलॉय व्हील और क्रोम डिटेलिंग शामिल हैं।
हीरो डेस्टिनी 110 क्लासिक एडिशन में 110 सीसी का इंजन है। कंपनी ने इसमें i3S (आइडल स्टॉप-स्टार्ट सिस्टम) तकनीक भी शामिल की है, जो ईंधन दक्षता में सुधार करती है। इस स्कूटर की एक्स शोरूम दिल्ली कीमत 76,400 रुपये है, और इसे हीरो डीलरशिप से खरीदा जा सकता है।