हुंडई ने पेश किया क्रेटा और अल्काज़ार का नया लाउंज एडिशन
हुंडई का नया लाउंज एडिशन
हुंडई : प्रमुख वाहन निर्माता कंपनी हुंडई ने फेस्टिव सीजन से पहले अपने ग्राहकों को एक बड़ा तोहफा देते हुए क्रेटा, अल्काज़ार और क्रेटा इलेक्ट्रिक का लाउंज एडिशन लॉन्च किया है। इस नए एडिशन में पहली बार अल्काज़ार में 5-सीटर लेआउट शामिल किया गया है। एसयूवी में हुंडई का रियर सीट एक्सपीरियंस (आरएसई) पैकेज भी शामिल है, जिसमें कई विज़ुअल बदलाव किए गए हैं। इसकी कीमत ₹19.21 लाख से शुरू होती है, और तीनों मॉडल में उपलब्ध फीचर्स और इंजन विकल्प एक-दूसरे से भिन्न हैं।
क्रेटा लाउंज एडिशन
क्रेटा लाउंज एडिशन को किंग ट्रिम के आधार पर विकसित किया गया है। इसमें 1.5 लीटर पेट्रोल आईवीटी और 1.5 लीटर डीजल ऑटोमैटिक इंजन के विकल्प उपलब्ध हैं। नया गोल्डन ब्रॉन्ज रंग इस एडिशन को एक अलग पहचान देता है। इसके आगे और पीछे के स्किड प्लेट, साइड सिल गार्निश, रियर स्पॉइलर, रूफ रेल्स, सी-पिलर गार्निश और बाहरी रियर व्यू मिरर पर ब्लैक फिनिश दी गई है।
आरएसई पैकेज का विशेषता
आरएसई पैकेज का सबसे बड़ा आकर्षण फ्रंट सीट के पीछे 11.6-इंच की स्क्रीन है। यह ओटीटी कंटेंट और वीडियो स्ट्रीमिंग के साथ-साथ गेम्स और फोन मिररिंग को सपोर्ट करता है, और इसमें एक डेडिकेटेड ऐप स्टोर भी शामिल है।
विशेषताएँ
इस एडिशन में 8-स्पीकर बोस साउंड सिस्टम जोड़ा गया है। गोल्डन ब्रॉन्ज़ एक्सटीरियर्स, ब्लैक फ्रंट और रियर स्किड प्लेट्स, साइड सिल गार्निश, रियर स्पॉयलर, रूफ रेल्स, सी-पिलर और ओआरवीएम गार्निश, मैट-ब्लैक अलॉय वील्स, सिल्वर इंटीरियर्स, मूनवाइट एम्बिएंट लाइट, वॉइस-इनेबल्ड पैनारॉमिक सनरूफ और लाउंज ब्रैंडिंग के साथ नई सीट डिज़ाइन भी शामिल हैं। रियर सीट पर अतिरिक्त कुशन भी प्रदान किए गए हैं।