CBSE 10वीं परीक्षा 2026 का परिणाम: 96.78% छात्रों ने किया पास
CBSE 10वीं परीक्षा का परिणाम जारी
कुल 96.78% बच्चे हुए पास
CBSE 10th Result 2026, नई दिल्ली: केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) ने कक्षा 10 की सेकेंड बोर्ड परीक्षा 2026 का परिणाम जारी कर दिया है। छात्र अब DigiLocker Results Portal पर जाकर अपना रिजल्ट देख सकते हैं। इस वर्ष कक्षा 10 का कुल पास प्रतिशत 96.78% रहा है, जिसमें मुख्य और सेकेंड बोर्ड परीक्षा दोनों के परिणाम शामिल हैं।
10वीं में दो बार बोर्ड परीक्षा का आयोजन
सीबीएसई ने 2026 से कक्षा 10 के लिए दो बोर्ड परीक्षाओं की व्यवस्था की है। मुख्य बोर्ड परीक्षा 17 फरवरी से 11 मार्च 2026 तक आयोजित की गई, जबकि सेकेंड बोर्ड परीक्षा 15 से 21 मई 2026 के बीच हुई। यह परीक्षा वैकल्पिक थी और केवल वे छात्र शामिल हुए जिन्होंने अपने अंकों में सुधार करना चाहा।
सीबीएसई 10वीं का रिजल्ट देखने की प्रक्रिया
जो छात्र सेकेंड बोर्ड परीक्षा में शामिल हुए थे, वे DigiLocker की मदद से अपना रिजल्ट देख सकते हैं। इसके लिए निम्नलिखित चरणों का पालन करें:
- DigiLocker की वेबसाइट या मोबाइल एप खोलें।
- रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर या आधार से लॉगिन करें। नए छात्र पहले रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं।
- Issued Documents सेक्शन में जाकर CBSE चुनें।
- Class 10 Marksheet/Passing Certificate 2026 पर क्लिक करें।
- रोल नंबर, स्कूल नंबर और एडमिट कार्ड आईडी जैसी जानकारी भरें।
- सबमिट करते ही डिजिटल मार्कशीट स्क्रीन पर दिखाई देगी, जिसे डाउनलोड और सेव किया जा सकता है।
सत्यापन और पुनर्मूल्यांकन की जानकारी
सत्यापन, पुनर्मूल्यांकन और अन्य पोस्ट-रिजल्ट सेवाओं से संबंधित जानकारी अलग से जारी की जाएगी।
सीबीएसई के अनुसार, कंपार्टमेंट श्रेणी का पास प्रतिशत पिछले वर्ष के 48.68 प्रतिशत से बढ़कर इस बार 52.40 प्रतिशत हो गया है। बोर्ड ने कहा है कि सत्यापन, पुनर्मूल्यांकन और अन्य पोस्ट-रिजल्ट सेवाओं से संबंधित जानकारी अलग से जारी की जाएगी।