नए शैक्षणिक सत्र की शुरुआत: विद्यार्थियों का भव्य स्वागत
दिल्ली में विद्यालयों का स्वागत समारोह
दिल्ली: ग्रीष्मकालीन अवकाश के बाद बुधवार को डीएवी सीनियर सेकेंडरी स्कूल नंबर-1, गांधीनगर में नए शैक्षणिक सत्र का पहला दिन विद्यार्थियों के लिए उत्सव जैसा रहा। विद्यालय परिसर में सुबह से ही खुशी का माहौल देखने को मिला। विद्यालय प्रशासन और शिक्षकों ने विद्यार्थियों का स्वागत करते हुए उन पर पुष्पवर्षा की और नए सत्र की शुभकामनाएं दीं।
विद्यालय प्रमुख लखीराम के नेतृत्व में आयोजित इस स्वागत समारोह में आचार्य सतीश शर्मा, राकेश सहरावत, दिनेश चंद शर्मा, रमेश, उर्वशी तोमर, तनुजा कसाना, गजराज, बलविंदर कौर, आलोक, प्रियंका, रेणु जोशी, नेहा गुप्ता, राकेश शास्त्री, हिमांशु देसवाल सहित सभी शिक्षक और कर्मचारी उपस्थित रहे। सभी ने विद्यार्थियों का आत्मीय स्वागत किया, जिससे बच्चों के चेहरों पर खुशी और उत्साह साफ झलक रहा था।
इसके बाद विद्यालय के प्रार्थना स्थल पर आयोजित सभा में, विद्यालय प्रमुख लखीराम ने विद्यार्थियों को अनुशासन, नियमित अध्ययन, समय का सदुपयोग, नैतिक मूल्यों और सकारात्मक सोच के महत्व के बारे में बताया। उन्होंने विद्यार्थियों को नए शैक्षणिक सत्र में लक्ष्य निर्धारित कर मेहनत और लगन से पढ़ाई करने के लिए प्रेरित किया।
विद्यालय प्रशासन ने विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए विश्वास व्यक्त किया कि नया शैक्षणिक सत्र सभी छात्रों के लिए नई उपलब्धियों और सफलताओं का मार्ग प्रशस्त करेगा। पहले दिन विद्यालय में विद्यार्थियों और शिक्षकों के बीच उत्साह, आत्मीयता और सकारात्मक ऊर्जा का वातावरण देखने को मिला।