अखिलेश यादव ने योगी आदित्यनाथ की चुनौती का दिया जवाब
मुख्यमंत्री की चुनौती पर सपा अध्यक्ष का पलटवार
लखनऊ। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव को अयोध्या से चुनाव लड़ने का आमंत्रण दिया है। उन्होंने कहा कि अगर अखिलेश वहां से चुनाव लड़ते हैं, तो वह भी मुकाबले के लिए तैयार हैं। इस पर अखिलेश यादव ने तीखा जवाब दिया है। उन्होंने कहा कि उनके लिए एक युवा पीडीए प्रहरी ही काफी है।
अखिलेश यादव ने मुख्यमंत्री की चुनौती का जवाब देते हुए सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा, 'पवन का झोंका आएगा, अंहकार सब उड़ जाएगा... अयोध्या में ‘चढ़ावा-चंदा-दान’ चोरों को हराने के लिए हमारा एक युवा ‘पीडीए प्रहरी’ ही काफ़ी है। चोरों को क्लीन चिट देने वाले दरअसल हिस्सेदार होते हैं। दूध का दूध, पानी का पानी तो हुआ नहीं, इस बार जनता घमंड का सारा पानी उतार देगी। लोकसभा भूल गये क्या?'
पवन का झोंका आएगा
अंहकार सब उड़ जाएगाअयोध्या में ‘चढ़ावा-चंदा-दान’ चोरों को हराने के लिए हमारा एक युवा ‘पीडीए प्रहरी’ ही काफ़ी है। चोरों को क्लीन चिट देने वाले दरअसल हिस्सेदार होते हैं। दूध का दूध, पानी का पानी तो हुआ नहीं, इस बार जनता घमंड का सारा पानी उतार देगी। लोकसभा भूल गये क्या?
और बाक़ी कसर अयोध्या की वो माताएं पूरा कर देंगी जिन्होंने सरेआम दुखी माँ का अपमान करते हुए दुर्व्यवहारी दंभियों को देखा है।
अपने इंटर्नल सर्वे में आपको ये बात पता चली कि नहीं कि अयोध्या में आपकी तरफ़ से कोई चुनाव नहीं लड़ना चाहता है।
पावन स्थलों पर वनस्पतिजीवियों का कोई काम नहीं।
— Akhilesh Yadav (@yadavakhilesh) October 10, 2026
उन्होंने आगे कहा कि अयोध्या की माताएं उन दुर्व्यवहारियों का सामना करेंगी जिन्होंने सार्वजनिक रूप से दुखी मां का अपमान किया है। क्या आपको अपने इंटर्नल सर्वे में यह पता चला कि अयोध्या में आपकी पार्टी से कोई चुनाव लड़ने को तैयार नहीं है? पावन स्थलों पर वनस्पतिजीवियों का कोई स्थान नहीं है।
सीएम की टिप्पणी
सीएम योगी ने सपा प्रमुख को चुनौती देते हुए कहा कि अगर अखिलेश अयोध्या से चुनाव लड़ते हैं, तो वह भी मुकाबले के लिए तैयार हैं। उन्होंने कहा कि यह तय हो जाएगा कि किसमें कितनी ताकत है। उन्होंने यह भी कहा कि माफिया के सामने नाक रगड़ने वाले उनसे कैसे लड़ेंगे। मुख्यमंत्री के इस बयान ने समारोह में राजनीतिक माहौल को गर्म कर दिया।