असम, केरल और पुडुचेरी में चुनावी मतदान शुरू
चुनाव का दिन
लंबे प्रचार अभियान के बाद, असम, केरल और पुडुचेरी में मतदान का दिन आ गया है। आज असम की 126, केरल की 140 और पुडुचेरी की सभी 30 सीटों पर वोट डाले जाएंगे। असम में पिछले 10 वर्षों से भारतीय जनता पार्टी (BJP) की सरकार है। वहीं, पुडुचेरी में पिछले पांच साल से ऑल इंडिया एन आर कांग्रेस के नेता एन रंगासामी मुख्यमंत्री हैं, जिनका सहयोगी दल बीजेपी है। केरल में, लेफ्ट गठबंधन की सरकार पिछले एक दशक से सत्ता में है, और मुख्यमंत्री पिनराई विजयन अब 82 वर्ष के हो चुके हैं। इन तीन राज्यों के चुनावों के साथ-साथ कुछ स्थानों पर उपचुनाव भी आयोजित किए जाएंगे। नागालैंड, कर्नाटक और त्रिपुरा में उपचुनाव होंगे, जबकि गोवा की एक सीट पर मतदान बॉम्बे हाई कोर्ट द्वारा रद्द कर दिया गया है।
जरूरी अपडेट्स
पढ़ें सभी जरूरी अपडेट
Live Updates
2026-04-09T06:29
मॉक पोलिंग
असम में मतदान सुबह 7 बजे से शुरू होगा। इससे पहले राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के सामने मॉक पोलिंग का प्रदर्शन किया जा रहा है।
2026-04-09T06:23
कहां कितने वोटर और कैंडिडेट?
असम- असम में विधानसभा की कुल 126 सीटों पर 722 उम्मीदवार हैं। 2.50 करोड़ मतदाता अपनी नई सरकार का चुनाव करेंगे।
केरल- राज्य की सभी 140 सीटों पर आज एक चरण में मतदान हो रहा है। कुल 883 उम्मीदवार चुनावी मैदान में हैं और 2.71 करोड़ मतदाता उनके भाग्य का फैसला करेंगे।
पुडुचेरी- केंद्र शासित प्रदेश पुडुचेरी में विधानसभा की 30 सीटों के लिए 294 उम्मीदवार हैं। यहां 9.5 लाख मतदाता नई सरकार का चुनाव करेंगे।