संजय सिंह ने राम मंदिर भूमि घोटाले के सबूत SIT को सौंपे
लखनऊ में SIT को सबूत सौंपने की प्रक्रिया
लखनऊ। अयोध्या राम मंदिर चढ़ावे चोरी मामले की जांच कर रही SIT को AAP सांसद संजय सिंह ने जमीन घोटाले से जुड़े सबूत दिए हैं। संजय सिंह (Sanjay Singh) गुरुवार सुबह 11 बजे लखनऊ में SIT के अध्यक्ष व लखनऊ के मंडलायुक्त विजय विश्वास पंत (Lucknow Divisional Commissioner Vijay Vishwas Pant) के ऑफिस पहुंचे। वे करीब 12 मिनट कमरे में रुके। बाहर आकर संजय सिंह ने कहा कि राम मंदिर में जमीन घोटाले के 13 कागजात मैंने SIT को सौंपे हैं।
संजय सिंह ने SIT को कथित भ्रष्टाचार से जुड़े दस्तावेज और सबूत सौंपे। बैठक में सांसद ने आधे घंटे से अधिक समय तक बिंदुवार तथ्यों और आरोपों को रखा। जांच से जुड़े विभिन्न पहलुओं पर विस्तार से चर्चा करते हुए SIT को जानकारी उपलब्ध कराई गई। मामले में अब SIT की जांच और आगे की कार्रवाई पर सभी की निगाहें टिकी हैं।
आज लखनऊ में प्रभु श्री राम मंदिर से जुड़े चढ़ावे, चंदे और भूमि घोटाले की जांच के लिए गठित SIT के अध्यक्ष IAS विजय विश्वास पंत से राज्यसभा सांसद @SanjayAzadSln जी ने मुलाकात कर भ्रष्टाचार से जुड़े साक्ष्य सौंपे। pic.twitter.com/iGCOfP70Bn
— AAP (@AamAadmiParty) June 25, 2026
आप सांसद संजय सिंह ने कहा कि मेरे पास ये पूरे जमीन घोटाले के सबूत हैं। कुल 13 जमीनों के दस्तावेज हैं और 2 जमीन ऐसी हैं जिनके मामले आपस में जुड़े हुए हैं। संजय सिंह ने आरोप लगाया कि ट्रस्ट ने जमीनों की खरीद में भारी भेदभाव किया है। उनके मुताबिक, जो जमीनें राम मंदिर के बिल्कुल करीब थीं, उन्हें बहुत ही सस्ते दामों पर खरीदा गया है। दूसरी तरफ, जो जमीनें मंदिर से काफी दूर थीं, उन्हें बहुत महंगे दामों में खरीदा गया। उनका आरोप है कि ये दूर की जमीनें ट्रस्ट के करीबियों की थीं। इस तरह ट्रस्ट के करीबियों को गलत तरीके से फायदा पहुंचाया गया है।