Akhil Akkineni और Zainab Ravdjee की शादी की तस्वीरें हुईं वायरल
साउथ फिल्म इंडस्ट्री के अभिनेता अखिल अक्किनेनी ने अपनी प्रेमिका जैनब रावजी के साथ शादी कर ली है। उनकी शादी की तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहे हैं। 6 जून को हैदराबाद में एक निजी समारोह में यह जोड़ा विवाह बंधन में बंधा। हालांकि, नवविवाहित जोड़े ने अभी तक अपने सोशल मीडिया पर शादी की तस्वीरें साझा नहीं की हैं। इस खास मौके की और जानकारी के लिए पढ़ते रहें।
Jun 6, 2025, 16:52 IST
Akhil Akkineni और Zainab Ravdjee की शादी
Akhil Akkineni Zainab Ravdjee Wedding Photos: साउथ फिल्म इंडस्ट्री के प्रसिद्ध अभिनेता नागार्जुन के बेटे और नागा चैतन्य के भाई, अखिल अक्किनेनी ने अपनी प्रेमिका जैनब रावजी के साथ विवाह बंधन में बंध गए हैं। उनकी शादी की बारात की तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से फैल रहे हैं। आज, 6 जून को, हैदराबाद में एक निजी समारोह में अखिल और जैनब ने शादी की। इस जोड़े की शादी की तस्वीरें अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं। हालांकि, नवविवाहित जोड़े ने अभी तक अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर शादी की तस्वीरें साझा नहीं की हैं।
यह खबर अभी अपडेट की जा रही है…