Bigg Boss 19: सलमान खान ने खोले राज, कंटेस्टेंट्स के बीच बढ़ी तकरार
सलमान खान का रियलिटी चेक
Bigg Boss 19: वीकेंड का वार एपिसोड में सलमान खान ने कई प्रतियोगियों को सच्चाई का सामना कराया है। आज भी वह कुछ और चेहरों के असली रंग उजागर करने वाले हैं। सलमान के आते ही कई प्रतियोगियों के चेहरे की रंगत बदल जाती है, और उनकी हिम्मत भी कम हो जाती है। नेहल चुडासमा और फरहाना भट्ट की अकड़ को सलमान पहले ही ठीक कर चुके हैं। आज वह घर में एक मजेदार टास्क करवाते हुए नजर आएंगे, जिसमें सलमान कुछ जानवरों के नाम लेंगे और प्रतियोगियों को बताना होगा कि इस घर में किसकी आदतें उन जानवरों से मिलती-जुलती हैं?
कौन है गिरगिट?
इस टास्क के माध्यम से यह पता चलेगा कि कौन किसके बारे में क्या सोचता है। सलमान ने गौरव खन्ना से पूछा कि उनके अनुसार घर में कौन सबसे ज्यादा रंग बदलता है। गौरव ने तुरंत नेहल चुडासमा का नाम लिया और कहा कि वह पहले दिन से ही नैरेटिव बनाने में आगे रही हैं, लेकिन जब सब मिलते हैं तो वह बहुत मीठी हो जाती हैं। गौरव ने नेहल को इस शो का गिरगिट करार दिया। इसके बाद सलमान ने तान्या मित्तल से पूछा कि उनके हिसाब से सांप कौन है?
सांप कौन फैला रहा है जहर?
तान्या ने इस सवाल का जवाब देते हुए फरहाना भट्ट का नाम लिया। उन्होंने कहा, 'अगर कोई लड़की दूसरी लड़की को यह कहे कि तेरी इतनी औकात नहीं है, तो इसका मतलब है कि वह सबसे गंदा जहर फैला रही है।' यह सुनकर फरहाना हैरान रह गईं। अब फरहाना और नेहल सबके निशाने पर हैं। इसके साथ ही घर में एक नया विवाद भी देखने को मिलेगा।
अमाल मलिक और अभिषेक बजाज के बीच टकराव
अगले टास्क में अमाल मलिक और अभिषेक बजाज के बीच भी तकरार होने वाली है। सलमान खान अमाल से पूछेंगे कि घर में पिग कौन है? अमाल तुरंत अभिषेक का नाम लेंगे, जो अभिषेक को पसंद नहीं आएगा। इससे दोनों के बीच गरमागरमी हो सकती है। सलमान खान इस वीकेंड का वार पर माहौल को और भी गर्म कर सकते हैं। जो चिंगारी वह इस एपिसोड में छोड़ेंगे, वह अगले हफ्ते तक आग का रूप ले सकती है।