Bollywood की बरखा मदान बनीं बौद्ध साध्वी, छोड़ दी ग्लैमर की दुनिया
बॉलीवुड की एक्ट्रेस ने अपनाया साध्वी जीवन
Bollywood Actress Become Buddhist Nun: हिंदी फिल्म इंडस्ट्री की कई अभिनेत्रियाँ अपनी प्रोफेशनल और पर्सनल लाइफ के कारण चर्चा में रहती हैं। आज हम आपको एक ऐसी एक्ट्रेस के बारे में बताएंगे, जिन्होंने अब साध्वी बनकर अपना जीवन जीने का निर्णय लिया है। आइए जानते हैं कि यह एक्ट्रेस कौन हैं…
कौन हैं वो एक्ट्रेस?
हम जिनकी बात कर रहे हैं, वो हैं बरखा मदान। जी हां, बरखा ने बौद्ध धर्म को अपनाया है और अब वो एक बौद्ध भिक्षु के रूप में जीवन बिता रही हैं। एक समय था जब बरखा, ऐश्वर्या राय और सुष्मिता सेन जैसी अभिनेत्रियों को टक्कर देती थीं, लेकिन अब उन्होंने ग्लैमर को छोड़कर साधारण जीवन को चुना है।
बरखा का नया नाम
बरखा मदान अब एक बौद्ध साध्वी के रूप में अपनी जिंदगी जी रही हैं और उन्होंने अपना नाम भी बदल लिया है। अब वे ‘ग्यालटेन समतेन’ के नाम से जानी जाती हैं। बरखा ने अपने जीवन में एक नई दिशा चुनी है और वे सोशल मीडिया पर बौद्ध धर्म से संबंधित वीडियो भी साझा करती हैं, जिन्हें उनके फैंस द्वारा सराहा जाता है।
बरखा की फिल्मी यात्रा
बरखा मदान ने अपने करियर की शुरुआत मॉडलिंग से की थी। 1994 में मिस इंडिया प्रतियोगिता में उन्होंने अपनी पहचान बनाई और सुष्मिता सेन तथा ऐश्वर्या राय जैसी हसीनाओं को टक्कर दी। इसके बाद, 1996 में फिल्म ‘खिलाड़ियों का खिलाड़ी’ से उन्होंने हिंदी सिनेमा में कदम रखा।