×

WWE SummerSlam 2025: CM Punk की जीत के बाद Seth Rollins ने किया चौंकाने वाला कैश-इन

WWE SummerSlam 2025 में CM Punk ने 14 साल बाद वर्ल्ड हैवीवेट चैंपियनशिप जीती, लेकिन उनकी खुशी ज्यादा देर नहीं टिक पाई। सैथ रॉलिंस ने मनी इन द बैंक कॉन्ट्रैक्ट कैश-इन कर उन्हें चौंका दिया और टाइटल अपने नाम कर लिया। इस रोमांचक मुकाबले में पंक और गुंथर के बीच जोरदार टक्कर हुई, जिसमें पंक ने जीत हासिल की। लेकिन रॉलिंस की एंट्री ने सब कुछ बदल दिया। जानें इस मुकाबले के बारे में और क्या हुआ आगे।
 

WWE SummerSlam 2025: मेन इवेंट में CM Punk की शानदार वापसी

WWE: WWE SummerSlam 2025 के पहले रात के मेन इवेंट में गुंथर ने अपनी वर्ल्ड हैवीवेट चैंपियनशिप सीएम पंक के खिलाफ डिफेंड की। इस मैच के लिए सभी दर्शक बेहद उत्सुक थे। पंक की एंट्री पर फैंस की खुशी का ठिकाना नहीं रहा। गुंथर और पंक ने एक अद्भुत मुकाबला पेश किया। अंत में, पंक ने 14 साल बाद WWE में वर्ल्ड चैंपियनशिप जीतकर सभी को चौंका दिया। जीत के बाद टाइटल थामते हुए पंक की आंखों में आंसू आ गए, और वह भावुक नजर आए। एरीना में मौजूद सभी दर्शकों ने 'द बेस्ट इन द वर्ल्ड' के लिए तालियां बजाईं। हालांकि, पंक की खुशी ज्यादा देर तक नहीं टिक पाई। सैथ रॉलिंस ने आकर उनके ऊपर मनी इन द बैंक कॉन्ट्रैक्ट कैश-इन किया और टाइटल अपने नाम कर लिया।


WWE SummerSlam 2025: नाइट-1 का रोमांचक अंत

सीएम पंक और गुंथर के बीच एक जोरदार मुकाबला हुआ। दोनों ने अपनी ताकत का भरपूर प्रदर्शन किया। द रिंग जनरल के हर मूव का पंक ने अपने अनोखे अंदाज में जवाब दिया। मुकाबले का अंत भी शानदार रहा, जब पंक ने एनाउंस टेबल पर गुंथर को गिरा दिया, जिससे गुंथर का मुंह खून से लथपथ हो गया। रिंग में इसका फायदा उठाते हुए पंक ने गुंथर को दो GTS लगाकर पिन करते हुए जीत हासिल की।



Seth Rollins का चौंकाने वाला कैश-इन

पंक चैंपियन बनने का जश्न ज्यादा देर तक नहीं मना पाए। सैथ रॉलिंस ने पॉल हेमन के साथ एंट्री की। रॉलिंस बैसाखी के सहारे आए थे और उनके पांव में पट्टा बंधा हुआ था। रॉलिंस ने कुछ देर पंक को देखा और अचानक रुक गए। उन्होंने बैसाखी फेंककर अपना पट्टा निकाल दिया और रिंग में आकर ब्रीफकेस से पंक पर हमला कर दिया। इसके बाद उन्होंने रेफरी से ब्रीफकेस कैश-इन के लिए कहा, जिसे रेफरी ने मान लिया। रॉलिंस ने पंक को स्टॉम्प लगाकर पिन करते हुए नए चैंपियन बन गए। रॉलिंस ने एक बार फिर पंक को बड़ा झटका दिया है।



Seth Rollins की पूर्व चैंपियनशिप

सैथ रॉलिंस ने इससे पहले मई 2023 में वर्ल्ड हैवीवेट चैंपियनशिप जीती थी और 316 दिन तक चैंपियन रहे। पिछले साल रेसलमेनिया 40 में ड्रू मैकइंटायर ने उनकी बादशाहत खत्म की थी। गुंथर ने जून 2025 में टाइटल अपने नाम किया था, लेकिन वह इसे 54 दिनों तक ही अपने पास रख पाए। रॉलिंस ने अब पंक को बड़ा झटका दिया है, जिससे पंक की खुशियों को गम में बदल दिया है। पंक की निराशा देखकर फैंस के आंसू भी छलक पड़े थे। अब देखना होगा कि पंक और सैथ की राइवलरी में आगे क्या होता है।