×

अक्षय कुमार का टीवी पर धमाकेदार कमबैक, व्हील ऑफ फॉर्च्यून शो का प्रोमो जारी

बॉलीवुड के सुपरस्टार अक्षय कुमार ने लंबे समय बाद टीवी पर वापसी की है। उनका नया शो 'व्हील ऑफ फॉर्च्यून' सोनी टीवी पर प्रसारित होगा। शो का प्रोमो जारी किया गया है, जिसमें एक मजेदार कहानी दिखाई गई है। अक्षय इस शो में प्रतियोगियों को धनवान बनाने का काम करेंगे। जानें इस शो की खासियत और अक्षय के विचार इस नए अनुभव के बारे में।
 

अक्षय कुमार का नया शो

मुंबई। बॉलीवुड के मशहूर अभिनेता अक्षय कुमार लंबे समय बाद छोटे पर्दे पर वापसी कर रहे हैं। वह सोनी टीवी पर 'व्हील ऑफ फॉर्च्यून' नामक शो लेकर आ रहे हैं। इसके निर्माताओं ने शो का प्रोमो जारी कर दिया है। यह रियलिटी शो लगभग 60 देशों में लोकप्रिय है और अब भारत में भी इसका आगाज होने जा रहा है। अक्षय इस शो में प्रतियोगियों को धनवान बनाने का काम करेंगे।


प्रोमो में एक मजेदार कहानी दिखाई गई है, जिसमें एक करोड़पति अपने बेटे राम को छोड़कर अपनी संपत्ति नौकर रामू के नाम कर देता है। फ्लैशबैक में दिखाया गया है कि जब मालिक वसीयत लिख रहे थे, तब नौकर रामू ने राम के नाम में एक ऊ की मात्रा जोड़कर उसे रामू बना दिया। इसके बाद मालिक का निधन हो जाता है और रामू अब मालिक बन जाता है। अक्षय इस पर कहते हैं, 'एक ऊनेही सब कुछ बदल दिया। शब्दों की जादूगरी कर सकती है जादूगरी। अब हर एक अक्षर का महत्व होगा, जब जादू का चक्कर घूमेगा।'


'व्हील ऑफ फॉर्च्यून' शो जल्द ही सोनी एंटरटेनमेंट पर प्रसारित होगा। शो को होस्ट करने के बारे में अक्षय ने कहा, 'व्हील ऑफ फॉर्च्यून दुनिया भर में लाखों लोगों का पसंदीदा शो रहा है। मैं इसके भारतीय संस्करण को दर्शकों के सामने पेश करने के लिए बेहद उत्साहित हूं। इसकी मल्टी जेनरेशनल अपील और पहेलियों को सुलझाने का रोमांच इसे वैश्विक स्तर पर लोकप्रिय बनाता है, और मुझे विश्वास है कि भारतीय दर्शक भी इसका भरपूर आनंद लेंगे।' सोनी एंटरटेनमेंट टेलीविजन और सोनी एलआईवी की संयुक्त पहुंच के साथ, 'व्हील ऑफ फॉर्च्यून इंडिया' दर्शकों को विभिन्न प्लेटफार्मों पर पहले से कहीं अधिक आकर्षित करेगा।