अजय देवगन की नई फिल्म 'चौहान' का टीजर हुआ रिलीज, एक्शन से भरपूर
अजय देवगन की फिल्म 'चौहान' का टीजर हुआ जारी
अजय देवगन की फिल्म 'चौहान' का टीजर हुआ जारी: अजय देवगन एक बार फिर अपने एक्शन अवतार में लौटने के लिए तैयार हैं। उनकी नई फिल्म 'चौहान' का टीजर रिलीज होते ही सोशल मीडिया पर हलचल मचा दी है। इस टीजर में अजय का दमदार लुक और प्रभावशाली डायलॉग ने दर्शकों में उत्साह भर दिया है।
अजय देवगन का 'चौहान' में धमाकेदार लुक
अजय देवगन ने अपने एक्स अकाउंट पर फिल्म का टीजर साझा करते हुए लिखा, 'चौहान आ रहा है। पापा की बर्थ एनिवर्सरी पर। यह आपके लिए है। मैं वही बड़े पर्दे का एक्शन फिर से ला रहा हूं, जिससे आप प्यार करना सिखाए थे।' इस पोस्ट के साथ ही फिल्म की रिलीज डेट भी तय हो गई है।
#CHAUHAAN aa raha hai.
On your birth anniversary, Papa, this one's for you. Bringing back the raw, big-screen action you taught me to fall in love with 💥#CHAUHAAN releases in cinemas on 1st October, 2027.#JyotiDeshpande @aanandlrai #HimanshuSharma #NeerajYadav @jiostudios… pic.twitter.com/4yJaW5kNxH
— Ajay Devgn (@ajaydevgn) June 25, 2026
फिल्म 'चौहान' की रिलीज डेट
टीजर में अजय देवगन का खतरनाक लुक देखने लायक है। एक्शन से भरपूर इस वीडियो में दर्शकों को पूरी तरह से मनोरंजन का अनुभव मिलेगा। बैकग्राउंड में 'जुम्मा चुम्मा दे दे' गाना सुनाई दे रहा है, जो पुरानी यादों को ताजा कर देता है। सबसे चर्चित डायलॉग है, 'पठानों से कहना, चौहान आ रहा है।' यूजर्स इसे शाहरुख खान की फिल्म 'पठान' पर एक अप्रत्यक्ष संदर्भ मान रहे हैं।
1 अक्टूबर 2027 को सिनेमाघरों में आएगी फिल्म
यह फिल्म एक पूर्ण मास एंटरटेनर होगी, जिसमें अजय का खतरनाक एक्शन, स्टाइल और दमदार परफॉर्मेंस देखने को मिलेगा। टीजर से यह स्पष्ट है कि फिल्म में थ्रिल, एक्शन और मनोरंजन का पूरा पैकेज होगा। फिल्म की रिलीज डेट अजय देवगन के पिता की बर्थ एनिवर्सरी पर रखी गई है, जो उनके लिए विशेष है। फैंस को उम्मीद है कि 'चौहान' बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचाएगी और पिछले सभी रिकॉर्ड तोड़ देगी। 'चौहान' 1 अक्टूबर 2027 को सिनेमाघरों में दस्तक देगी।