अमिताभ बच्चन का 83वां जन्मदिन: बॉलीवुड के शहंशाह की अनोखी यात्रा
अमिताभ बच्चन का जन्मदिन
मुंबई। बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता अमिताभ बच्चन आज अपने 83वें जन्मदिन का जश्न मना रहे हैं। अपने पांच दशकों के करियर में, उन्होंने 200 से अधिक फिल्मों में अभिनय किया और अपने अद्वितीय अभिनय कौशल के कारण सदी के महानायक के रूप में पहचान बनाई। उनके नाम 6 राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार, 16 फिल्मफेयर पुरस्कार और 11 स्क्रीन पुरस्कार हैं। हुरुन इंडिया रिच लिस्ट 2025 के अनुसार, बच्चन परिवार की कुल संपत्ति लगभग 1,630 करोड़ रुपये आंकी गई है। उनकी लग्जरी कारों का संग्रह और अंतरराष्ट्रीय सम्मान उन्हें बॉलीवुड का असली शहंशाह बनाते हैं।
अमिताभ बच्चन का जन्म 11 अक्टूबर 1942 को प्रयागराज (इलाहाबाद) में हुआ था। उनके पिता, हरिवंश राय बच्चन, हिंदी के प्रसिद्ध कवि थे, जबकि उनकी मां, तेजी बच्चन, एक सामाजिक कार्यकर्ता थीं। बिग बी का पूरा नाम अमिताभ बच्चन है। उनका फिल्मी सफर 1969 में मृणाल सेन की फिल्म 'भुवन शोम' में वॉयस नैरेटर के रूप में शुरू हुआ। उन्हें 1970 के दशक की शुरुआत में 'आनंद', 'जंजीर' और 'रोटी, कपड़ा और मकान' जैसी फिल्मों से पहचान मिली। इसके बाद, वे अपने दमदार किरदारों के कारण 'भारत के एंग्री यंग मैन' के नाम से मशहूर हो गए।
बॉलीवुड के 'बिग बी' आज भी फिल्मों और टीवी शो में सक्रिय हैं। अपने लंबे करियर में, अमिताभ बच्चन ने कई उतार-चढ़ाव देखे हैं। उन्होंने कई बार लगातार 10 से 12 फिल्मों में असफलता का सामना किया, लेकिन उन्होंने कभी हार नहीं मानी। यही कारण है कि वे आज बॉलीवुड के सबसे बड़े सुपरस्टार हैं।
आपको अमिताभ बच्चन का कौन सा डॉयलॉग सबसे ज्यादा पसंद है?
(1) मैं आज भी फेंके हुए पैसे नहीं उठाता,
(2) आज मेरे पास गाड़ी है, बंगला है, बैंक बैलेंस हैं, तुम्हारे पास क्या है?
(3) जब तक बैठने के लिए ना कहा जाये, शराफत से खड़े रहो
(4) तुम्हारा नाम क्या है बसंती?
अमिताभ बच्चन को दादा साहब फाल्के, पद्मश्री, पद्म भूषण और पद्म विभूषण जैसे कई बड़े सम्मान प्राप्त हुए हैं। अंतरराष्ट्रीय स्तर पर, उन्हें फ्रांस का नाइट ऑफ द लीजन ऑफ ऑनर, बीबीसी का 'Greatest Star of the Millennium' और कई विश्वविद्यालयों से ऑनररी डॉक्टरेट से भी सम्मानित किया गया है। जून 2000 में, बिग बी पहले ऐसे एशियाई बने जिनकी वैक्स स्टैच्यू लंदन के मैडम तुसाद्स में स्थापित की गई। इसके बाद, न्यूयॉर्क (2009), हांगकांग और बैंकॉक (2011), वॉशिंगटन डीसी (2012) और दिल्ली (2017) में भी उनकी स्टैच्यू बनाई गई है।