×

एल्विश यादव को मिली जान से मारने की धमकी, 10 करोड़ की मांग

यूट्यूबर और बिग बॉस ओटीटी-2 के विजेता एल्विश यादव को जान से मारने की धमकी मिली है। उन्हें और उनके पिता को एक विदेशी नंबर से 10 करोड़ रुपये की मांग करने वाले संदेश प्राप्त हुए हैं। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। जानें इस मामले में और क्या जानकारी सामने आई है।
 

एल्विश यादव को मिली धमकी


यूट्यूब स्टार और बिग बॉस ओटीटी-2 के विजेता एल्विश यादव को जान से मारने की धमकी मिली है। यह घटना तब उजागर हुई जब उन्हें और उनके पिता को एक अंतरराष्ट्रीय नंबर से धमकी भरे संदेश प्राप्त हुए, जिसमें 10 करोड़ रुपये की मांग की गई। पुलिस के अनुसार, संदेश में यह चेतावनी दी गई थी कि यदि दो दिनों के भीतर पैसे नहीं दिए गए, तो एल्विश को गोली मार दिया जाएगा।


एल्विश ने सेक्टर-56 पुलिस को अपनी शिकायत में बताया कि 5 मई को उन्हें एक विदेशी नंबर से वॉट्सएप कॉल आई थी, लेकिन किसी कारणवश वह कॉल नहीं उठा सके। इसके तुरंत बाद, उन्हें उसी नंबर से एक संदेश प्राप्त हुआ।


संदेश भेजने वाले ने अपना नाम रणदीप मलिक बताया और यह दावा किया कि वह लॉरेंस बिश्नोई गैंग का करीबी सहयोगी है। इसके साथ ही, उसने 10 करोड़ रुपये की मांग की। पुलिस ने यह भी बताया कि यह धमकी भरा संदेश एल्विश के पिता के मोबाइल पर भी भेजा गया था.


खबर अपडेट हो रही है...