क्रिस्टियानो रोनाल्डो की प्रेमिका सूची: जॉर्जिना से पहले की प्रेमिकाएँ
क्रिस्टियानो रोनाल्डो की प्रेमिका सूची:
क्रिस्टियानो रोनाल्डो ने हाल ही में अपनी लंबे समय से साथी जॉर्जिना रोड्रिग्ज के साथ 11 अगस्त को पुर्तगाल के कास्काइस में एक निजी समारोह में विवाह किया। दोनों ने 2016 से एक साथ समय बिताया है और इस दौरान एक परिवार भी बनाया है।
हालांकि, जॉर्जिना रोनाल्डो की पहली प्रेमिका नहीं हैं। फुटबॉल की दुनिया में उनकी पहचान के साथ-साथ रोनाल्डो की प्रेम जीवन भी हमेशा चर्चा में रही है। उनके नाम कई मॉडल्स, एक्ट्रेस और टीवी हस्तियों के साथ जुड़े हैं। आइए जानते हैं जॉर्जिना से पहले किन महिलाओं के साथ रोनाल्डो का नाम जुड़ा था।
जॉर्डाना जार्डेल (Cristiano Ronaldo Jordana Jardel)
जॉर्डाना जार्डेल को रोनाल्डो की प्रारंभिक प्रेमिकाओं में से एक माना जाता है। उस समय रोनाल्डो अपने फुटबॉल करियर में तेजी से आगे बढ़ रहे थे। रिपोर्ट्स के अनुसार, उनकी मुलाकात जॉर्डाना के भाई मारियो जार्डेल के माध्यम से हुई थी।
मर्शे रोमेरो (Cristiano Ronaldo Merche Romero)
पुर्तगाल की मॉडल और टीवी प्रेजेंटर मर्शे रोमेरो का नाम भी रोनाल्डो के साथ जुड़ा। दोनों के बीच 2005 से 2006 के बीच एक साल तक रिश्ते की चर्चा रही।
सोराया शावेस (Cristiano Ronaldo Soraia Chaves)
पुर्तगाली अभिनेत्री सोराया शावेस का नाम भी 2006 में रोनाल्डो के साथ जोड़ा गया था। उन्होंने बाद में फिल्मों में अपनी पहचान बनाई।
बिपाशा बसु (Cristiano Ronaldo Bipasha Basu)
रोनाल्डो की डेटिंग इतिहास में बॉलीवुड अभिनेत्री बिपाशा बसु का नाम भी चर्चा में रहा है। दोनों की मुलाकात 2007 में लिस्बन में हुई थी।
पेरिस हिल्टन (Cristiano Ronaldo Paris Hilton)
2009 में मैनचेस्टर यूनाइटेड से रियल मैड्रिड जाने के बाद, रोनाल्डो का नाम अमेरिकी सोशलाइट पेरिस हिल्टन के साथ जोड़ा गया।
किम कार्दशियन (Cristiano Ronaldo Kim Kardashian)
रियलिटी टीवी स्टार किम कार्दशियन का नाम भी 2010 में रोनाल्डो के साथ जोड़ा गया।