क्रिस्टोफर नोलन की 'द ओडिसी' ने दर्शकों को किया मंत्रमुग्ध
क्रिस्टोफर नोलन की नई फिल्म का जादू
सिनेमाई जगत के मशहूर निर्देशक क्रिस्टोफर नोलन की बहुप्रतीक्षित फिल्म 'द ओडिसी' अब सिनेमाघरों में प्रदर्शित हो चुकी है। जैसे ही फिल्म रिलीज हुई, सोशल मीडिया से लेकर बॉक्स ऑफिस तक, हर जगह इस फिल्म की चर्चा हो रही है। टॉम हॉलैंड, मैट डेमन और ऐनी हैथवे जैसे प्रमुख कलाकारों से सजी इस फिल्म को दर्शकों और समीक्षकों से शानदार प्रतिक्रियाएं मिल रही हैं। कई समीक्षकों ने इसे नोलन की सर्वश्रेष्ठ कृतियों में से एक मानते हुए उच्चतम अंक दिए हैं।
यदि आप इस वीकेंड इसे देखने का विचार कर रहे हैं, तो आइए जानते हैं कि दर्शकों और समीक्षकों का इस फिल्म के बारे में क्या कहना है।
दर्शकों पर 'द ओडिसी' का जादू
फिल्म देखने के बाद दर्शकों ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X (पूर्व में ट्विटर) पर अपने अनुभव साझा करना शुरू कर दिया है। नोलन की फिल्मों के प्रति दीवानगी का एक उदाहरण एक यूजर का ट्वीट है, जिसमें उन्होंने लिखा, "मैं कुछ ही घंटों में 'द ओडिसी' देखने जा रहा हूँ। यह बिल्कुल वैसा ही महसूस हो रहा है जैसे बचपन में क्रिसमस के तोहफे खोलने वाले हों। मैं बेहद उत्साहित हूँ।"
एक अन्य दर्शक ने अपने रिव्यू में कहा, "#Odyssey मेरे जीवन के सबसे बेहतरीन थिएटर अनुभवों में से एक है। इसके विजुअल्स, कहानी कहने का अनोखा अंदाज और डायरेक्शन लाजवाब हैं। मैट डेमन और टॉम हॉलैंड की जुगलबंदी ने दिल जीत लिया। फिल्म का बैकग्राउंड स्कोर हर सीन को और भी प्रभावशाली बनाता है, और आखिरी के 20 मिनट तो खड़े होकर तालियां बजाने पर मजबूर कर देते हैं।"
बॉक्स ऑफिस पर धमाल
बॉक्स ऑफिस के प्रारंभिक आंकड़े और रुझान यह संकेत दे रहे हैं कि 'द ओडिसी' भारत में नोलन की पिछली सभी फिल्मों के रिकॉर्ड को तोड़ सकती है। ट्रेड एक्सपर्ट अक्षय राठी के अनुसार, फिल्म भारत में पहले दिन कम से कम 20 करोड़ रुपये की ऐतिहासिक ओपनिंग ले सकती है, जिससे यह नोलन की सबसे बड़ी ओपनर बन जाएगी।
अक्षय राठी ने कहा, "फिल्म के IMAX और प्रीमियम फॉर्मेट्स की टिकटों की भारी मांग को देखते हुए, मुझे आश्चर्य नहीं होगा अगर यह फिल्म अपने पहले वीकेंड में 75 करोड़ रुपये या उससे अधिक का कलेक्शन कर ले।" ट्रेड एनालिस्ट्स का मानना है कि शानदार वर्ड ऑफ माउथ के चलते यह फिल्म भारत में आसानी से 200 करोड़ रुपये का लाइफटाइम कलेक्शन पार कर सकती है।
शानदार कास्ट और विजुअल्स
क्रिस्टोफर नोलन अपनी फिल्मों में कलाकारों के चयन और भव्य विजुअल्स के लिए जाने जाते हैं। 'द ओडिसी' में भी उन्होंने हॉलीवुड के सबसे बड़े सितारों को एक साथ लाया है। फिल्म में मुख्य भूमिकाओं में टॉम हॉलैंड और मैट डेमन के अलावा ऐनी हैथवे, ज़ेंडया, रॉबर्ट पैटिनसन, लुपिता न्योंगो, चार्लीज़ थेरॉन, जॉन बर्नथल और मिया गोथ जैसे प्रतिभाशाली कलाकार शामिल हैं। 17 जुलाई को रिलीज हुई यह फिल्म दर्शकों को एक अलग ही अनुभव देने का वादा करती है।
दर्शकों की प्रतिक्रियाएं
#Odyssey This is one of the best theatrical experiences I've ever had. The visuals, storytelling, and direction are outstanding.
— Professor (@RanjanAR459480) July 17, 2026
I really liked Matt and Tom's performances. The music dominates the film and elevates every scene.The last 20 minutes are absolutely phenomenal pic.twitter.com/oSwRxcEP6M
I'm seeing The Odyssey in 2 hours. It feels exactly like being about to open your Christmas presents when you're a kid. I'm so excited, but I don't want the anticipation to end 😭
— Cyril (@CyrilH44) July 17, 2026