चंद्र ग्रहण की लाइव स्ट्रीमिंग: जानें कैसे देखें इस साल का आखिरी ग्रहण
चंद्र ग्रहण की लाइव स्ट्रीमिंग
चंद्र ग्रहण की लाइव स्ट्रीमिंग: आज, 7 सितंबर को साल का दूसरा और अंतिम चंद्र ग्रहण होने जा रहा है। यह ग्रहण भारत के साथ-साथ एशिया और यूरोप के कई हिस्सों में देखा जा सकेगा। हालांकि, इसे बिना किसी सुरक्षा उपाय के देखना हानिकारक हो सकता है। इसके अलावा, मॉनसून के चलते कई स्थानों पर बादल छाए रहने से इसे देख पाना चुनौतीपूर्ण हो सकता है। इसलिए, हम आपको बताएंगे कि आप अपने फोन, लैपटॉप, टैबलेट या स्मार्ट टीवी पर चंद्र ग्रहण को कैसे लाइव देख सकते हैं।
भारत में चंद्र ग्रहण का समय:
भारत में चंद्र ग्रहण की शुरुआत 7 सितंबर को रात 8:58 बजे होगी। उपच्छाया ग्रहण (Penumbral Eclipse) इसी समय से शुरू होगा। इसके बाद आंशिक चंद्रग्रहण (Partial Eclipse) रात 9:57 बजे और पूर्ण चंद्रग्रहण (Total Eclipse) रात 11:00 बजे से होगा। इस ग्रहण का पीक टाइम रात 11:41 बजे होगा, जब इसका सबसे सुंदर दृश्य देखने को मिलेगा।
चंद्र ग्रहण की लाइव स्ट्रीमिंग कैसे देखें:
चंद्र ग्रहण की लाइव स्ट्रीमिंग Time and Date के आधिकारिक YouTube चैनल सहित कई अन्य चैनलों पर उपलब्ध होगी। इसकी लाइव स्ट्रीमिंग रात 9:30 बजे से शुरू होगी।