ट्विंकल खन्ना ने ऋषि कपूर से जुड़ा मजेदार खुलासा किया, आलिया भट्ट हुईं हैरान
टॉक शो में ट्विंकल का खुलासा
मुंबई। बॉलीवुड की मशहूर अभिनेत्री ट्विंकल खन्ना और काजोल का टॉक शो ‘टू मच विथ काजोल एंड ट्विंकल’ (Two Much With Kajol and Twinkle) का नया एपिसोड आलिया भट्ट और वरुण धवन के साथ प्रसारित हुआ। इस दौरान, ट्विंकल खन्ना ने दिवंगत अभिनेता ऋषि कपूर से जुड़ा एक दिलचस्प किस्सा साझा किया, जो अब चर्चा का विषय बन गया है।
टॉक शो में, ट्विंकल ने ऋषि कपूर के जन्मदिन पर दी गई शुभकामनाओं को याद किया। उन्होंने बताया कि उन शुभकामनाओं के कारण लोगों को यह सोचने लगा था कि वह ऋषि कपूर की नाजायज बेटी हैं।
टॉक शो में ट्विंकल खन्ना ने मजाक में कहा कि आलिया के ससुर की वजह से वह लगभग कपूर परिवार की सदस्य बन गई थीं। उन्होंने बताया कि उनके जन्मदिन पर ऋषि कपूर ने ट्वीट किया था कि जब वह उनकी मां के गर्भ में थीं, तब उन्होंने उनके लिए गाना गाया था। इस मजाक के कारण लोगों को लगा कि वह ऋषि कपूर की नाजायज बेटी हैं। बाद में, ऋषि कपूर ने माफी मांगते हुए ट्वीट किया और स्पष्ट किया कि वह जन्मदिन की शुभकामनाएं दे रहे थे।
आलिया का अजीब रिएक्शन
जब ट्विंकल खन्ना यह किस्सा सुना रही थीं, तब काजोल ने आलिया भट्ट के अजीब चेहरे के हाव-भाव की ओर इशारा किया। ट्विंकल ने भी इसे नोटिस किया और हंसते हुए आलिया से कहा कि वह उनकी ननद नहीं हैं। इसके बाद वरुण धवन ने आलिया का मजाक उड़ाते हुए कहा कि वह समझ नहीं पा रही हैं कि कैसे प्रतिक्रिया दें।