फिल्म 'अबीर गुलाल': 2025 की सबसे विवादास्पद फिल्म जो भारत में बैन है
2025 की विवादास्पद फिल्म
हर साल सिनेमा जगत में कई फिल्में रिलीज होती हैं, जिनमें से कुछ सफल होती हैं और कुछ असफल। लेकिन कुछ फिल्में ऐसी होती हैं, जो विवादों में घिर जाती हैं। आज हम आपको 2025 की एक ऐसी फिल्म के बारे में बताने जा रहे हैं, जो विवादों के कारण चर्चा में है। इस फिल्म को 75 देशों में रिलीज किया गया है, लेकिन भारत में इसे अभी तक बैन किया गया है। आइए जानते हैं इस फिल्म और इसके बैन होने के कारण के बारे में।
फिल्म 'अबीर गुलाल'
जिस फिल्म की हम चर्चा कर रहे हैं, वह है 'अबीर गुलाल', जिसमें फवाद खान और वाणी कपूर मुख्य भूमिका में हैं। यह फिल्म 12 सितंबर, 2025 को 75 देशों में रिलीज की गई, लेकिन भारत में इसे बैन कर दिया गया है। अब सवाल यह उठता है कि इसे भारत में क्यों बैन किया गया।
पहलगाम हमले के बाद बैन
फिल्म के बैन की वजह पहलगाम हमले से जुड़ी है, जिसमें 26 लोगों की जान गई थी। इस फिल्म में पाकिस्तानी अभिनेता फवाद खान हैं, जिसके कारण फिल्म के बैन की मांग उठी और इसे भारत में रिलीज नहीं किया गया।
पीबीआई ने खारिज किए दावे
हालांकि, कुछ समय पहले यह खबर आई थी कि फिल्म को भारत में रिलीज किया जाएगा, लेकिन पीबीआई ने स्पष्ट किया कि ये दावे गलत हैं और फिल्म को भारत में रिलीज नहीं किया जाएगा। पहलगाम हमले के बाद से कई पाकिस्तानी सितारों पर भारत में बैन लगाया गया है।