×

बिग बॉस 19: जानें कौन हैं वो 5 कंटेस्टेंट्स जो शो में शामिल हो सकते हैं

बिग बॉस 19 का इंतजार कर रहे फैंस के लिए खुशखबरी है। शो में शामिल होने वाले संभावित कंटेस्टेंट्स की लिस्ट सामने आई है। गौरव खन्ना, अपूर्वा मखीजा, हुनर हाली, धनश्री वर्मा और फैसल शेख जैसे सितारे शो में नजर आ सकते हैं। जानें इन सितारों के बारे में और क्या खास है इस बार के शो में।
 

बिग बॉस 19 की नई जानकारी

बिग बॉस 19 के ताजा अपडेट्स: सलमान खान का लोकप्रिय रियलिटी शो 'बिग बॉस 19' अभी से ही चर्चा का विषय बना हुआ है। शो के बारे में रोज नए अपडेट्स आ रहे हैं, जिसमें कंटेस्टेंट्स और शो की थीम पर सोशल मीडिया पर बहस हो रही है। फैंस इस शो का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। हाल ही में शो का टीजर जारी किया गया है, जिसमें यह स्पष्ट हुआ है कि इस बार की थीम राजनीति से संबंधित है। इसके अलावा, यह शो टीवी पर प्रसारित होने से पहले जियो हॉटस्टार पर स्ट्रीम किया जाएगा। शो की शुरुआत 24 अगस्त से होने जा रही है। आइए जानते हैं उन पांच कंटेस्टेंट्स के बारे में जिन्हें मेकर्स ने संपर्क किया है और जिन्हें कंफर्म भी बताया जा रहा है।


गौरव खन्ना

टीवी के जाने-माने अभिनेता और 'सेलिब्रिटी मास्टरशेफ' के विजेता गौरव खन्ना को भी शो के लिए संपर्क किया गया है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, गौरव को शो का कंफर्म कंटेस्टेंट माना जा रहा है। हालांकि, उनकी तरफ से कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है। गौरव ने 'अनुपमा' में अर्जुन कपाड़िया का किरदार निभाकर काफी सुर्खियां बटोरी हैं। इसके अलावा, वह 'ससुराल सिमर का', 'ये रिश्ता क्या कहलाता है', 'तारक मेहता का उल्टा चश्मा', 'लाल इश्क' और 'सीआईडी' जैसे धारावाहिकों में भी नजर आ चुके हैं।


अपूर्वा मखीजा

सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर और यूट्यूबर अपूर्वा मखीजा के भी शो से जुड़ने की चर्चा है। अपूर्वा इस साल की शुरुआत में कॉमेडियन समय रैना के शो 'इंडियाज गॉट लेटेंट' में सुर्खियों में आई थीं। शो में विवादास्पद टिप्पणी करने के बाद उनके खिलाफ केस दर्ज हुआ था, जिसके बाद उन्होंने सार्वजनिक रूप से माफी मांगी थी।


हुनर हाली

'कहानी घर-घर की' और 'वीर हनुमान' की फेम एक्ट्रेस हुनर हाली भी शो का हिस्सा बन सकती हैं। मेकर्स ने उन्हें भी संपर्क किया है। हालांकि, उन्होंने इस पर कोई आधिकारिक बयान नहीं दिया है, लेकिन माना जा रहा है कि वह शो के कंफर्म कंटेस्टेंट्स में शामिल हैं। हुनर 'अदालत', 'एक बूंद इश्क', 'थपकी प्यार की', और 'ससुराल गेंदा फूल' जैसे शो में नजर आ चुकी हैं।


धनश्री वर्मा

भारतीय क्रिकेटर युजवेंद्र चहल की पूर्व पत्नी और एक्ट्रेस धनश्री वर्मा भी शो में शामिल हो सकती हैं। हाल ही में मेकर्स ने उन्हें संपर्क किया है। धनश्री सोशल मीडिया पर काफी सक्रिय रहती हैं और कई म्यूजिक वीडियोज में भी नजर आ चुकी हैं। वह पेशे से एक कोरियोग्राफर और डेंटिस्ट हैं।


फैसल शेख

मिस्टर फैजू के नाम से मशहूर फैजल शेख भी सलमान खान के रियलिटी शो में नजर आ सकते हैं। उनके नाम के सामने आने के बाद उनके फैंस काफी उत्साहित हैं और सोशल मीडिया पर उनके समर्थन में पोस्ट शेयर कर रहे हैं। हालांकि, फैजल ने इस बारे में कोई आधिकारिक बयान नहीं दिया है। बता दें कि फैजल ने अपने करियर की शुरुआत सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर के तौर पर की थी।