बिग बॉस 19 में अभिषेक बजाज और फरहाना भट्ट के बीच विवाद
बिग बॉस 19 में चल रहा है हंगामा
बिग बॉस 19 फरहाना भट्ट: टीवी के चर्चित शो “बिग बॉस 19” ने दर्शकों के बीच काफी हलचल मचाई है। इस शो में हर दिन कंटेस्टेंट्स के बीच झगड़े होते रहते हैं। कब कौन किससे भिड़ जाएगा, यह कोई नहीं जानता। “बिग बॉस 19″ (Bigg Boss 19) में अभिषेक बजाज की परवरिश पर पहले कुनिका सदानंद और अमाल मलिक ने सवाल उठाए थे। अब फरहाना भट्ट ने भी अभिषेक की परवरिश को ‘गंदी’ करार दिया है। बताया जा रहा है कि अभिषेक और फरहाना के बीच एक विवाद हुआ, जिसमें एक्टर की एक टिप्पणी ने फरहाना को काफी नाराज कर दिया।
अभिषेक और फरहाना के बीच का विवाद
“बिग बॉस 19” (Bigg Boss 19) की लाइव फीड से मिली जानकारी के अनुसार, घर में अभिषेक बजाज और फरहाना भट्ट के बीच झगड़ा हुआ। अभिषेक ने फरहाना से कहा कि वह बैठ जाएं, जिस पर उन्होंने मना कर दिया। इसके बाद अभिषेक ने कहा, ‘तो लेट जा….।’ यह बात फरहाना को बिल्कुल पसंद नहीं आई। उन्होंने अभिषेक की बहन का नाम लेते हुए कहा कि क्या वह अपनी बहन से भी ऐसे ही बात करता है। इसके अलावा, फरहाना ने तान्या मित्तल और नीलम गिरी के सामने भी अभिषेक पर अपनी भड़ास निकाली और कहा कि कोई लड़की को ऐसे नहीं बोल सकता।
फरहाना भट्ट को मिली ट्रोलिंग
“बिग बॉस 19” (Bigg Boss 19) में अभिषेक की टिप्पणी पर बवाल मचाने के लिए फरहाना भट्ट को ट्रोल किया गया। एक यूजर ने लिखा, “शब्द ‘लेट जा’ किस तरह से घटिया, भद्दा और चीप हो सकता है। फरहाना और उनके फैंस वुमन कार्ड खेलने में माहिर हैं।” एक अन्य यूजर ने टिप्पणी की, “आप ठीक हैं फरहाना? आप इस संदर्भ को कहां ले जा रही हैं? भाई-बहन के बीच तो ऐसे झगड़े होते हैं।”