बॉलीवुड के हीमैन धर्मेंद्र का निधन, फिल्म इंडस्ट्री में शोक की लहर
धर्मेंद्र का अंतिम सफर
मुंबई। आज सोमवार को बॉलीवुड के प्रसिद्ध अभिनेता धर्मेंद्र का निधन हो गया है। उन्हें बॉलीवुड का हीमैन कहा जाता था, और अब वह अपने अंतिम सफर पर निकल चुके हैं। उनके अंतिम संस्कार में कई सेलेब्स शामिल हुए हैं।
फिल्म निर्माता करण जौहर ने धर्मेंद्र के निधन की पुष्टि करते हुए इंस्टाग्राम पर एक भावुक पोस्ट साझा किया। उन्होंने लिखा, 'यह एक युग का अंत है। एक महान मेगा स्टार। मुख्यधारा के सिनेमा में एक अद्वितीय हीरो। उनकी स्क्रीन उपस्थिति अविश्वसनीय थी। वह भारतीय सिनेमा के सच्चे लीजेंड हैं और हमेशा रहेंगे। हमारी इंडस्ट्री में उनका स्थान कभी नहीं भरा जा सकेगा। हम आपको बहुत याद करेंगे। आज स्वर्ग धन्य है। आपके साथ काम करना मेरे लिए हमेशा एक आशीर्वाद रहेगा।'
शोक में डूबी फिल्म इंडस्ट्री
धर्मेंद्र के घर के बाहर सुबह से ही भीड़ लगी हुई है। उनकी पत्नी हेमा मालिनी और बेटी एशा देओल शमशान घाट के बाहर देखी गईं। हालांकि, परिवार की ओर से अभी तक उनके निधन पर कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है।