भारती सिंह ने प्रियंका चोपड़ा के लिए खरीदी 20 लाख की घड़ी
भारती सिंह की नई घड़ी और प्रियंका चोपड़ा का रिएक्शन
मुंबई: भारती सिंह केवल कॉमेडी की दुनिया की रानी नहीं हैं, बल्कि एक संवेदनशील इंसान भी हैं। अपने व्लॉग्स के माध्यम से वह अपनी असली जिंदगी को साझा करने में संकोच नहीं करतीं। हाल ही में, उन्होंने अपने एक व्लॉग में बताया कि उन्होंने बुल्गारी (BVLGARI) ब्रांड की सर्पेंटी बोगास कलेक्शन से एक महंगी घड़ी खरीदी है, जिसकी कीमत लगभग 20 लाख रुपये है।
भारती ने व्लॉग में बताया कि उन्होंने यह घड़ी प्रियंका चोपड़ा की कलाई पर देखी थी। उन्होंने मजाकिया अंदाज में कहा, 'प्रियंका चोपड़ा, मैंने भी घड़ी ले ली है, सुन रही हो क्या! दोस्तों, इस व्लॉग को शेयर करो ताकि यह प्रियंका तक पहुंचे। मैंने यह घड़ी उनके हाथ में देखी थी और तबसे इसे अपने दिल में बसा लिया था।' उनके पति हर्ष लिम्बाचिया ने चुटकी लेते हुए कहा कि शायद प्रियंका उनका व्लॉग नहीं देख रही होंगी। लेकिन भारती ने मजाक में कहा, 'वह जरूर देखेगी—वह भी भारतीय हैं, दिल से कनेक्शन है।'
प्रियंका चोपड़ा का भारती के व्लॉग पर रिएक्शन
प्रियंका चोपड़ा का रिएक्शन
भारती का व्लॉग वायरल होते ही प्रियंका चोपड़ा तक पहुंच गया। इसके बाद प्रियंका ने खुद भारती को जवाब दिया! उन्होंने कमेंट किया, 'मैं देख रही हूं और तुम पर यह घड़ी मुझसे भी ज्यादा अच्छी लग रही है। तुम बुल्गारी की अगली एम्बेसडर हो। बस अब तक उन्हें पता नहीं था। तुम्हें और तुम्हारे परिवार को बहुत सारा प्यार भेज रही हूं।' प्रियंका का यह जवाब सोशल मीडिया पर तेजी से फैल गया और लोगों ने दोनों के इस खूबसूरत रिश्ते की सराहना की।
BVLGARI टीम का भी आया रिएक्शन
BVLGARI टीम का रिएक्शन
प्रियंका के अलावा, BVLGARI की टीम ने भी भारती के व्लॉग पर प्यार व्यक्त किया। ब्रांड की सीनियर आर्ट डायरेक्टर दिलजीत तेजनानी ने लिखा, 'प्रियंका मैम के साथ-साथ हम सभी BVLGARI से सुन रहे हैं @bhartisingvlog जी – आप पर हमारा सर्पेंटी कलेक्शन देखकर बहुत सम्मानित महसूस कर रहे हैं।' यह सुनकर भारती खुशी से झूम उठीं और बोलीं, 'अब तो मैं भी इंटरनेशनल बुल्गारी परिवार की सदस्य बन गई हूँ।'