मुंह के छालों से राहत पाने के आयुर्वेदिक उपाय
मुंह में छालों का कारण और उपचार
मुंह में छालें होना एक सामान्य समस्या है। जब शरीर में गर्मी और एसिड की मात्रा बढ़ जाती है, तो यह समस्या उत्पन्न होती है। कोल्ड ड्रिंक्स, फास्ट फूड, और मैदे या बेसन से बनी चीजों का सेवन, साथ ही कुल्ला न करना और दांतों की सफाई न करना भी इसके कारण हो सकते हैं। हालांकि, आयुर्वेद में कुछ उपाय बताए गए हैं, जिनसे मुंह के छालों से जल्दी राहत मिल सकती है। आइए, जानते हैं इन उपायों के बारे में।
1. मुंह में छालों के दौरान मिश्री को चूसने से राहत मिलती है। मिश्री की ठंडी प्रकृति छालों को ठीक करने में मदद करती है।
2. बबूल के पेड़ का गोंद मुंह में रखने से भी छालें जल्दी ठीक हो जाते हैं। इसमें एंटीबैक्टीरियल गुण होते हैं, जो छालों को दूर करने में सहायक होते हैं।
3. इलायची में एंटीबैक्टीरियल और एंटीसेप्टिक गुण होते हैं, जो मुंह के छालों और बैक्टीरिया को खत्म करते हैं। इलायची का सेवन करने से तुरंत आराम मिलता है।
4. घी एक प्रभावी औषधि है। रात को सोने से पहले इसे छालों पर लगाने से छालें एक दिन में ही ठीक हो जाते हैं।
5. सोने से पहले एक चम्मच त्रिफला चूर्ण गुनगुने पानी के साथ लेने से पेट साफ होता है और मुंह के छाले भी जल्दी ठीक होते हैं।
6. सौंफ को मुंह में रखकर चूसने से भी छालों से राहत मिलती है।