शनाया कपूर का एथनिक लुक: पार्टी में नजर आईं खूबसूरत
फैंस ने कहा- इतनी खूबसूरत कैसे हो सकती हैं?
Shanaya Kapoor, मुंबई: हाल ही में शनाया कपूर ने कुछ तस्वीरें साझा की हैं, जिनमें वह पार्टी के मूड में दिखाई दे रही हैं। उनके फैंस इन तस्वीरों पर खूब प्यार लुटा रहे हैं। एक तस्वीर में शनाया पिज्जा का आनंद लेते हुए नजर आ रही हैं, जबकि पास में पार्टी की सभी तैयारियां भी दिख रही हैं। उन्होंने तस्वीरों के साथ लिखा, 'पिज्जा और मेरी गर्ल्स के साथ समय।'
एक अन्य तस्वीर में शनाया अपनी गर्ल गैंग के साथ पोज देती नजर आ रही हैं, जिसमें खुशी कपूर भी शामिल हैं। एक फैन ने टिप्पणी की, 'खुशी कपूर बिल्कुल श्रीदेवी मैम जैसी लगती हैं।' सभी ने एथनिक कपड़ों में अपनी खूबसूरती बिखेरी है।
शनाया ने इसी आउटफिट में और भी तस्वीरें साझा की हैं, जिसमें वह एथनिक लुक में ग्लैमरस नजर आ रही हैं। उन्होंने अपनी पोस्ट में लिखा, 'बरसात वाले दिन की धूप जैसी चमको।' उनके पिता संजय कपूर ने इन तस्वीरों पर दिल ड्रॉप करने के साथ नजर से बचाने वाला स्टीकर भी साझा किया है।
फैंस शनाया की इन तस्वीरों पर प्यार लुटाते नजर आ रहे हैं। कमेंट बॉक्स में दिल ड्रॉप करने वाले कई कमेंट्स देखे जा सकते हैं। एक फैन ने लिखा, 'कोई इतना खूबसूरत कैसे हो सकता है।' दूसरे ने कहा, 'मैम, आप बहुत प्रिटी लग रही हैं।' शनाया ने ट्यूब सिंगल स्ट्रैप ब्लाउज के साथ पिंक पैटर्न का लहंगा पहना है, जिसकी हेमलाइन पर गोल्डन डिटेलिंग है।
इस क्लोज़ अप शॉट में शनाया बेहद प्यारी लग रही हैं। उन्होंने अपने एथनिक लुक को पूरा करने के लिए गले में चोकर, रंग-बिरंगी बैंगल्स और एक छोटा पोल्की मांग टीका पहना है। साथ ही, उन्होंने अपने बालों को स्ट्रेट और स्लीक रखा है।