×

सनी देओल की फिल्म 'बंटवारा 1947' के कास्ट का फर्स्ट लुक जारी

सनी देओल की आगामी फिल्म 'बंटवारा 1947' के कास्ट के फर्स्ट लुक पोस्टर्स का अनावरण किया गया है। इस फिल्म में प्रमुख कलाकारों के साथ-साथ विभाजन के दर्द और मानवता की कहानी को दर्शाया जाएगा। फिल्म का मोशन पोस्टर पहले ही दर्शकों में उत्साह पैदा कर चुका है। जानें इस फिल्म में कलाकारों के किरदार और उनकी कहानियों के बारे में। 'बंटवारा 1947' 14 अगस्त 2026 को रिलीज होगी।
 

फिल्म 'बंटवारा 1947' का कास्ट फर्स्ट लुक


फिल्म 'बंटवारा 1947' का कास्ट फर्स्ट लुक: सनी देओल की नई फिल्म 'बंटवारा 1947' के कास्ट के पहले लुक पोस्टर्स का अनावरण किया गया है। इस फिल्म में सनी देओल, प्रीति जिंटा, शबाना आजमी, अली फजल, करण देओल और अभिमन्यु सिंह जैसे प्रमुख कलाकार शामिल हैं।


'बंटवारा 1947' के पोस्टर्स का अनावरण

निर्माताओं ने सभी कलाकारों के लिए अलग-अलग पोस्टर्स जारी किए हैं, जो उस समय की साहस, मानवता और आशा की कहानी को दर्शाते हैं। आमिर खान प्रोडक्शंस के तले बनी यह फिल्म 1947 के विभाजन के दर्द, हिंसा और मानवता की मिसाल को उजागर करेगी।



शबाना आजमी का किरदार

हाल ही में फिल्म का मोशन पोस्टर जारी किया गया था, जिसने दर्शकों में जबरदस्त उत्साह पैदा किया। अब पूरे कास्ट के पोस्टर्स सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं। सनी देओल का लुक बेहद ताकतवर और दृढ़ नजर आ रहा है। प्रीति जिंटा हमीदा बेगम के रोल में नजर आएंगी, जिनका चेहरा मासूमियत और हिम्मत दोनों दिखा रहा है।


दुर्गावती देवी के किरदार में शबाना आजमी


शबाना आजमी दुर्गावती देवी के किरदार में हैं, जो उस समय की मजबूत और साहसी महिला का प्रतीक लग रही हैं। अली फजल हबीब अनवर बनकर स्क्रीन पर आएंगे। उनका पोस्टर भावुक और संघर्षपूर्ण है। करण देओल जावेद मिर्जा का रोल निभा रहे हैं, जबकि अभिमन्यु सिंह याकूब खान के किरदार में दिखेंगे। इन सभी पोस्टर्स में बंटवारे के उस कठिन समय को जिंदा किया गया है, जब लोग अपनी मातृभूमि, परिवार और इंसानियत को बचाने के लिए लड़ रहे थे.


फिल्म की कहानी

फिल्म की कहानी सिर्फ विभाजन के दर्द पर नहीं, बल्कि उस दौर में एक-दूसरे का साथ निभाने वाले लोगों की मिसाल पर आधारित है। मेकर्स का कहना है कि 'बंटवारा 1947' साहस और दृढ़ संकल्प की भावनाओं को आगे बढ़ाएगी।


हर किरदार की कहानी


पोस्टर्स में हर किरदार की आंखों में एक अलग कहानी साफ नजर आ रही है – कुछ में दर्द है, कुछ में आक्रोश और कुछ में अटूट उम्मीद। शबाना आजमी, प्रीति जिंटा और युवा कलाकारों का साथ इस फिल्म को और मजबूत बना रहा है। 'बंटवारा 1947' 14 अगस्त 2026 को देशभर के सिनेमाघरों में रिलीज होने जा रही है।