सलमान खान की फिल्म 'मातृभूमि' का ट्रेलर हुआ रिलीज, कर्नल संतोष बाबू का दमदार किरदार
मातृभूमि का ट्रेलर लॉन्च
मातृभूमि का ट्रेलर रिलीज: सलमान खान की नई फिल्म 'मातृभूमि: मे वॉर रेस्ट इन पीस' का ट्रेलर मंगलवार को जारी किया गया। इस ट्रेलर में गलवान घाटी में भारतीय और चीनी सैनिकों के बीच हुए संघर्ष की झलक दिखाई गई है। सलमान इस फिल्म में भारतीय सेना के कर्नल की भूमिका निभा रहे हैं, जबकि चित्रांगदा सिंह भी महत्वपूर्ण किरदार में नजर आएंगी.
सलमान का कर्नल संतोष बाबू का किरदार
यह फिल्म अपूर्व लाखिया द्वारा निर्देशित की गई है। इसमें गलवान घाटी संघर्ष के दौरान भारतीय सैनिकों की वीरता और बलिदान की कहानी को दर्शाया गया है। ट्रेलर में सलमान कर्नल संतोष बाबू के रूप में प्रभावशाली नजर आ रहे हैं, और चित्रांगदा सिंह के साथ उनकी केमिस्ट्री कहानी में भावनात्मक गहराई जोड़ती है। फिल्म में देशभक्ति के साथ-साथ रिश्तों की भी झलक देखने को मिलती है। ट्रेलर के रिलीज के साथ, सलमान ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट भी साझा किया, जिसमें उन्होंने लिखा, 'आज रिलीज करूं या कल? जो कल करे सो आज कर, जो आज करे सो अब। ट्रेलर का मजा लीजिए।'
फिल्म की कहानी पर सलमान का बयान
Aaj release karoon ya kal ?
Jo kal kare so aaj kar, Jo aaj kare so ab.Enjoy the trailer…..
#MaatrubhumiTrailer out now@IChitrangda @LakhiaApoorva #ZeynShaw #AbhishrriSen @JasonThamIndia @TheAnkurBhatia #HarshilShah #HeeraSohal #VipinBhardwaj @TanyaDesai4 #HimeshReshammiya @meetbros @SKFilmsOfficial @SKF_Music @RaviBasrur @cchintanshaah @ShamiraahN @editormayuresh
— Salman Khan (@BeingSalmanKhan) November 10, 2026
ट्रेलर लॉन्च के दौरान, सलमान ने स्पष्ट किया कि फिल्म की स्क्रिप्ट सरकार के दबाव में नहीं बदली गई है। उन्होंने ऐसी खबरों को निराधार बताया और कहा कि यह फिल्म दोनों देशों के सैनिकों और उनके परिवारों की कठिनाइयों पर आधारित है। इसमें किसी के प्रति नकारात्मकता नहीं दिखाई गई है।