सुपरनैचुरल फैंटेसी फिल्म 'वन' का गाना 'ठुमक ठुमक' हुआ लॉन्च, जानें क्या है खास
दिल्ली में 'ठुमक ठुमक' का भव्य अनावरण
नई दिल्ली: भारतीय लोककथाओं पर आधारित सुपरनैचुरल फैंटेसी फिल्म 'वन' दर्शकों के बीच उत्सुकता पैदा कर रही है। फिल्म के बहुप्रतीक्षित गाने 'ठुमक ठुमक' का भव्य लॉन्च दिल्ली के होटल ली मेरिडियन में हुआ। इस अवसर पर अभिनेता सिद्धार्थ मल्होत्रा, अभिनेत्री तमन्ना भाटिया, निर्देशक दीपक मिश्रा और लेखक अर्णव कुमार ने मीडिया से बातचीत की।
गाने के लॉन्च के दौरान 'ठुमक ठुमक' ने कार्यक्रम में चार चांद लगा दिए। गीत की धुन और फिल्म के फोकलोरिक अंदाज को उपस्थित मेहमानों और मीडिया से शानदार प्रतिक्रिया मिली। फिल्म की दुनिया जितनी रहस्यमयी है, उतना ही आकर्षक इसका संगीत और दृश्य संसार भी है।
रहस्य और रोमांच से भरी अनदेखी दुनिया
रहस्य और रोमांच से भरी अनदेखी दुनिया
फिल्म 'वन' दर्शकों को एक रहस्यमयी दुनिया में ले जाती है, जहां सदियों पुरानी मान्यताओं का सामना अलौकिक शक्तियों से होता है। यह फिल्म पारंपरिक हॉरर या पौराणिक कहानियों की सीमाओं को पार करते हुए भारतीय लोककथाओं को एक आधुनिक सिनेमाई रूप में प्रस्तुत करने का प्रयास करती है।
इस फिल्म में सिद्धार्थ मल्होत्रा और तमन्ना भाटिया पहली बार एक साथ नजर आएंगे। दोनों की जोड़ी कहानी में भावनात्मक जुड़ाव का महत्वपूर्ण हिस्सा है। ट्रेलर में घने जंगल, अनसुलझे रहस्य, छिपे हुए राज, जबरदस्त एक्शन और शानदार दृश्य फिल्म के भव्य कैनवास की झलक पेश करते हैं।
फोकलोर का जादू, फैंटेसी का रोमांच
फोकलोर का जादू, फैंटेसी का रोमांच
'वन' में रहस्य, रोमांच, एक्शन, हास्य और रोमांस का मिश्रण देखने को मिलेगा। भारतीय सिनेमा में लोककथाओं और फैंटेसी को इस स्तर पर आधुनिक रूप में पेश करने का प्रयास कम ही देखने को मिलता है। फिल्म की कहानी और दृश्य संसार दर्शकों के लिए एक अनोखा अनुभव तैयार करने का दावा करती है।
इस फिल्म का निर्माण बालाजी मोशन पिक्चर्स, बालाजी टेलीफिल्म्स लिमिटेड, टीवीएफ और 11:11 प्रोडक्शन द्वारा किया गया है। कहानी अरुणाभ कुमार ने लिखी है और निर्देशन दीपक मिश्रा ने किया है। फिल्म के निर्माण की जिम्मेदारी शोभा कपूर, एकता आर. कपूर, अरुणाभ कुमार और नीरज कोठारी ने संभाली है।
25 सितंबर को सिनेमाघरों में दस्तक
25 सितंबर को सिनेमाघरों में दस्तक
फिल्म 'वन' 25 सितंबर 2026 को देशभर के सिनेमाघरों में रिलीज होने जा रही है। इसे खास तौर पर बड़े पर्दे के अनुभव को ध्यान में रखते हुए तैयार किया गया है। अब देखना यह होगा कि रहस्य, लोककथा और फैंटेसी का यह अनोखा मेल दर्शकों को कितना भाता है।