हुंकार: द रोअर का ट्रेलर हुआ लॉन्च, 25 सितंबर से होगी स्ट्रीमिंग
हुंकार: द रोअर का ट्रेलर जारी
हुंकार: द रोअर ट्रेलर: जियो हॉटस्टार ने गुरुवार को अपनी नई वेब सीरीज 'हुंकार: द रोअर' का ट्रेलर पेश किया है। यह सीरीज 25 सितंबर से स्ट्रीमिंग के लिए उपलब्ध होगी। ट्रेलर में अनीत पड्डा और फातिमा सना शेख की शानदार अदाकारी देखने को मिलती है। कहानी एक ऐसी लड़की की है जो चुप रहने से मना कर देती है।
ट्रेलर की खास बातें
अनीत पड्डा इस सीरीज में 17 वर्षीय मीनु का किरदार निभा रही हैं। मीनु एक रेप सर्वाइवर है, लेकिन वह केवल शिकार बनकर नहीं रहना चाहती। वह समाज के दबाव के सामने झुकने से इंकार करती है और अपनी आवाज उठाती है। ट्रेलर में मीनु को एक मजबूत, जटिल और अपने फैसले खुद लेने वाली लड़की के रूप में प्रस्तुत किया गया है। अनीत ने अपने किरदार के बारे में कहा कि मीनू को केवल उसके साथ हुई घटना से नहीं, बल्कि उसके बाद के निर्णयों से पहचाना जाना चाहिए। वह युवा, जटिल और हमेशा समझ में नहीं आने वाली है, जो उसे असली बनाता है। उसकी एक बात हमेशा एक जैसी रहती है - वह चुप रहने से मना करती है।
खबर अपडेट की जा रही है....