फ्रेंडशिप डे 2026: दोस्ती का जश्न मनाने का दिन
फ्रेंडशिप डे 2026 की तारीख
फ्रेंडशिप डे 2026: इस वर्ष फ्रेंडशिप डे 2 अगस्त को मनाया जाएगा। यह दिन दोस्तों के साथ खुशियों को साझा करने का अवसर होता है। हमारे देश में कई खास दिन और त्योहार आते हैं, जिनमें से एक यह भी है। इस बार यह दिन अगस्त के पहले रविवार को पड़ रहा है। जीवन में सच्चे दोस्त मिलना एक बड़ी सौभाग्य की बात होती है, क्योंकि दोस्त वही होते हैं जो हर कठिनाई में साथ खड़े रहते हैं। जानकारी के अनुसार, संयुक्त राष्ट्र हर साल 30 जुलाई को इंटरनेशनल डे ऑफ फ्रेंडशिप मनाता है, जबकि भारत में इसे अगस्त के पहले रविवार को मनाया जाता है।
फ्रेंडशिप डे मनाने का उद्देश्य
फ्रेंडशिप डे मनाने का कोई विशेष कारण नहीं है, लेकिन यह दिन उन लोगों के प्रति प्यार और सम्मान व्यक्त करने का एक बहाना है, जो हमारे सुख-दुख में साथ रहते हैं। इस दिन दोस्त एक-दूसरे को फ्रेंडशिप बैंड, उपहार और प्यार भरे संदेश भेजते हैं। यदि आप भी अपने दोस्तों को इस फ्रेंडशिप डे पर कुछ खास संदेश भेजना चाहते हैं, तो यहां कुछ दोस्ती पर आधारित उद्धरण, शायरी और कैप्शन दिए गए हैं:
दोस्ती पर कुछ उद्धरण
1. दोस्ती वह रिश्ता है जो बिना किसी शर्त के हर खुशी और हर मुश्किल में साथ खड़ा रहता है।
2. सच्चा दोस्त वही है जो आपकी खामोशी भी पढ़ ले और मुस्कान की वजह भी बन जाए।
3. जिंदगी की सबसे बड़ी दौलत अच्छे दोस्त होते हैं, क्योंकि इन्हें खरीदा नहीं, कमाया जाता है।
4. दोस्ती का रिश्ता समय के साथ पुराना नहीं होता, बल्कि और भी मजबूत होता जाता है।
5. जहां भरोसा और अपनापन हो, वहीं से सच्ची दोस्ती की शुरुआत होती है।
फ्रेंडशिप डे के लिए शायरी
1. दोस्ती का रंग कभी फीका नहीं पड़ता,
सच्चा यार कभी दिल से दूर नहीं होता।
रिश्ते चाहे वक्त के साथ बदल जाएं,
दोस्त का साथ कभी अधूरा नहीं होता।
2. हर सफर आसान हो जाता है,
जब साथ एक सच्चा दोस्त होता है।
हंसी भी दोगुनी लगती है,
और हर गम छोटा हो जाता है।
3. नाम से नहीं, निभाने से दोस्ती होती है,
बातों से नहीं, एहसासों से दोस्ती होती है।
जो हर हाल में साथ खड़ा रहे,
बस उसी से सच्ची दोस्ती होती है।
4. किस्मत से मिलते हैं कुछ ऐसे लोग,
जो दिल में हमेशा बस जाते हैं।
वक्त चाहे कितना भी बदल जाए,
वो दोस्त कभी नहीं बदलते।
5. न कोई मतलब, न कोई हिसाब,
बस दिल से दिल का होता है जवाब।
यही तो है दोस्ती की सबसे खूबसूरत बात,
जो हर दिन को बना देती है खास।
फ्रेंडशिप डे के लिए प्यारे कैप्शन
* दोस्ती है, इसलिए जिंदगी खूबसूरत है।
* दोस्त कम हैं, लेकिन बेमिसाल हैं।
* हर खुशी का पहला हक मेरे दोस्तों का है।
* सच्चे दोस्त जिंदगी की सबसे प्यारी याद होते हैं।
* दोस्ती का रिश्ता दिल से शुरू होकर उम्रभर चलता है।
* यार वही, जो हर हाल में साथ निभाए।
* दोस्ती में दूरी मायने नहीं रखती, दिलों का साथ मायने रखता है।
* हर तस्वीर तब खास बनती है, जब उसमें दोस्त साथ हों।
* दोस्ती का कोई दिन नहीं होता, फिर भी Friendship Day मुबारक!
* दोस्त हैं तो हर मुश्किल आसान है। Happy Friendship Day!