×

हरियाली तीज 2026 के लिए बेहतरीन मेहंदी डिज़ाइन

हरियाली तीज 2026 के अवसर पर, महिलाएं अपने हाथों को सजाने के लिए विभिन्न मेहंदी डिज़ाइन की तलाश में हैं। इस लेख में, हम आपको कुछ बेहतरीन और आकर्षक मेहंदी डिज़ाइन के विकल्प प्रदान कर रहे हैं, जो पारंपरिक और आधुनिक दोनों शैलियों को समाहित करते हैं। चाहे आप फ्लोरल मंडला डिज़ाइन, मिनिमल पैटर्न या अरेबिक बेलों के साथ मंडला का संयोजन चुनें, ये सभी डिज़ाइन आपके हाथों को खूबसूरत और आकर्षक बनाएंगे।
 

हरियाली तीज 2026 मेहंदी डिज़ाइन:

हरियाली तीज का पर्व आते ही महिलाओं में मेहंदी लगाने का उत्साह बढ़ जाता है। इस विशेष दिन पर हाथों को मेहंदी से सजाना न केवल सुंदरता का प्रतीक है, बल्कि यह एक पुरानी परंपरा भी है। यदि आप इस तीज पर अपने हाथों पर एक ऐसी मेहंदी डिज़ाइन लगाना चाहती हैं जो पारंपरिक और आधुनिक दोनों हो, तो मंडला मेहंदी एक बेहतरीन विकल्प है। गोल आकार में बने बारीक पैटर्न हाथों को खूबसूरत लुक देते हैं और इन्हें अपनी पसंद के अनुसार सरल या विस्तृत रखा जा सकता है।


फ्लोरल मंडला मेहंदी

फूलों से सजी मंडला डिज़ाइन हरियाली तीज के लिए एक आकर्षक विकल्प है। हथेली के बीच में गोल मंडला बनाकर उसके चारों ओर छोटी-छोटी पंखुड़ियां, बिंदियां और बारीक रेखाएं बनाई जा सकती हैं। उंगलियों और हथेली के अन्य हिस्सों को हल्के फूल-पत्तियों के पैटर्न से सजाएं। यह डिज़ाइन पारंपरिक आभूषण के साथ बेहद सुंदर लगेगा।



मिनिमल मंडला विद जियोमेट्रिक पैटर्न

यदि आपको भारी मेहंदी पसंद नहीं है, तो यह डिज़ाइन आपके लिए उपयुक्त है। हथेली के बीच एक छोटा मंडला बनाएं और उसके चारों ओर त्रिकोण, रेखाएं, बिंदु या छोटे ज्यामितीय आकार जोड़ें। डिज़ाइन के बीच थोड़ी खाली जगह छोड़ने से हाथों को साफ और आधुनिक लुक मिलेगा। इसे हरी चूड़ियों और एथनिक आउटफिट के साथ पेयर किया जा सकता है।



कमल वाला मंडला डिजाइन

कमल के फूल और मंडला का संयोजन मेहंदी को बेहद आकर्षक बना सकता है। हथेली के केंद्र में कमल बनाकर उसके चारों ओर कई परतों में पंखुड़ियां तैयार करें। पंखुड़ियों के बीच पतली घुमावदार रेखाएं और छोटे बिंदु जोड़ने से डिज़ाइन और भी निखर जाएगा। यह डिज़ाइन खासतौर पर उन महिलाओं को पसंद आ सकता है जिन्हें फ्लोरल मेहंदी पसंद है।



बारीक मंडला और सजी हुई उंगलियां

जो महिलाएं हथेली पर एक खूबसूरत केंद्र डिज़ाइन चाहती हैं, लेकिन पूरा हाथ भरना नहीं चाहतीं, उनके लिए यह पैटर्न उपयुक्त है। मंडला के बीच में आर्च, पंखुड़ियों और छोटे पैटर्न की डिटेलिंग करें। इसके साथ उंगलियों पर उसी थीम से मिलते-जुलते छोटे डिज़ाइन बनाएं। इससे पूरा हाथ एक जैसा और संतुलित दिखाई देगा।



मंडला के साथ पेसली पैटर्न

मंडला में पेसली यानी कैरी का डिज़ाइन जोड़कर इसे देसी और स्टाइलिश दोनों बनाया जा सकता है। हथेली के गोल मंडला के चारों ओर छोटी कैरी, पत्तियां और बेल जैसे पैटर्न बनाएं। यह डिज़ाइन उन लोगों के लिए अच्छा विकल्प है जिन्हें पारंपरिक भारतीय मेहंदी पसंद है, लेकिन वे सामान्य भरे हुए पैटर्न से कुछ अलग ट्राई करना चाहती हैं।



अरेबिक बेलों वाला मंडला

अगर आपको हल्की, फ्लोई और आधुनिक मेहंदी पसंद है, तो मंडला के साथ अरेबिक बेलों का संयोजन ट्राई करें। हथेली के बीच एक डिटेल्ड मंडला बनाकर उससे निकलती हुई पतली बेलों को उंगलियों या कलाई की ओर ले जाया जा सकता है। पत्तियों और छोटे फूलों से बेलों को सजाने पर डिज़ाइन और ज्यादा निखरता है।