करवा चौथ 2025: शुभकामनाएं और संदेश
करवा चौथ की विशेषता
करवा चौथ की शुभकामनाएं: करवा चौथ का पर्व 10 अक्टूबर 2025 को मनाया जाएगा, जो हर विवाहित महिला और दांपत्य जीवन के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण है। इस दिन महिलाएं अपने पतियों की लंबी उम्र और सुख-शांति के लिए निर्जला व्रत करती हैं। यह त्योहार कार्तिक मास के कृष्ण पक्ष की चतुर्थी को मनाया जाता है।
बधाई संदेश और शायरी
करवा चौथ पर पूजा के साथ-साथ अपने प्रियजनों को बधाई संदेश भेजना भी इस पर्व की रौनक बढ़ाता है। यदि आप इस बार अपने साथी को विशेष तरीके से बधाई देना चाहते हैं, तो पुराने और साधारण संदेशों को छोड़कर इन बेहतरीन शायरी और संदेशों के साथ उन्हें हैप्पी करवा चौथ कहें।
करवा चौथ 2025 की शुभकामनाएं
चांद सा दीवाना कहीं नहीं, आप सा साथी कहीं नहीं। हो पूरी हर बार आपकी हर कामना, आप सा सच्चा सच में कहीं नहीं। करवा चौथ की बधाई!
धन्य वह देवी जो पति सुख हेतु व्रत पावे, धन्य वह पति जो देवी रूप पत्नी पावे। करवा चौथ की शुभकामनाएं!
उम्र तुझे मेरी भी लग जाए, काश तेरी सांस मुझमें बस जाए। करवा चौथ है बहुत सुहाना, गर मैं रुठूं तो तुम मनाना। हैप्पी करवा चौथ डियर हस्बैंड!
इस व्रत से गहरा हो जाए प्यार तुम्हारा, खुशियों से जगमगाए संसार तुम्हारा। चांद भी आज हो जाए दीवाना तुम्हारा। करवा चौथ 2025 की शुभकामनाएं!
सजे हैं हाथों में लाल चूड़ियां, माथे पर सजा है सिंदूर। भरा रहे हमेशा आपका जीवन, खुशियों से भरपूर! करवा चौथ 2025 की बधाई!
सजनी ने थाली सजा ली है, दीपों की लौ जला ली है। पिया के नाम का व्रत रखा, सिंदूर से मांग सजा ली है। करवा चौथ की शुभकामनाएं!
करवा चौथ का दिन है आया, और मुझे याद है दिलाया। आज तुम फिर से सजोगी, संवरोगी और मेरा दिल जीत लोगी। करवा चौथ की बधाइयां!
माथे की बिंदिया चमकती रहे, हाथों में चूड़ियां खनकती रहे। पैरों की पायल झनकती रहे, पिया संग प्रेम बेला सजती रहे। हैप्पी करवा चौथ 2025!
चांद की चमक के साथ, सांसों की महक के साथ। श्रद्धा की रात लिए, पति की मंगल कामना लिए। आई है ये खास रात। करवा चौथ की शुभकामनाएं!
आए तो संग लाए खुशियां हजार, हर साल मनाएं हम ये त्योहार। भर दे हमारा दामन खुशियों के साथ, दे जाए तुम्हें उम्र हजार साल। करवा चौथ की बधाई!
इस करवा चौथ पर अपने पार्टनर को ये खूबसूरत मैसेज और शायरी भेजकर उनके दिन को और खास बनाएं। यह पर्व प्यार और विश्वास का प्रतीक है, तो इन संदेशों के साथ अपने रिश्ते को और मजबूत करें!