गणेश चतुर्थी 2026: बप्पा की स्थापना का सही समय और विधि
गणेश चतुर्थी 2026: पूजा का महत्व
गणेश चतुर्थी 2026: सनातन धर्म में भगवान श्री गणेश को सबसे पहले पूजने योग्य माना जाता है। इस अवसर पर भगवान गणेश की स्थापना करना अत्यंत पवित्र माना जाता है। यदि आप अपने घर में बप्पा का स्वागत करने की योजना बना रहे हैं, तो सुख और समृद्धि के लिए शास्त्रों के अनुसार सही विधि का पालन करना आवश्यक है। गणेश चतुर्थी के इस पावन पर्व पर भगवान गणेश की पूजा और उनके विशेष मंत्रों का जाप करने से जीवन की सभी बाधाओं, संकटों और नकारात्मक ऊर्जा से मुक्ति मिलती है। शास्त्रों में भगवान गणेश को 'विघ्नहर्ता' और 'सुखकर्ता' कहा गया है।
गणपति की स्थापना के लिए मध्याह्न काल (दोपहर का समय) सबसे उपयुक्त माना जाता है, क्योंकि ऐसा माना जाता है कि भगवान गणेश का जन्म इसी समय हुआ था।
शुभ समय और विवरण
तिथि: 14 सितंबर 2026 (सोमवार)
स्थापना का समय: सुबह 11:02 AM से दोपहर 01:31 PM तक (कुल अवधि लगभग 2 घंटे 29 मिनट)
धार्मिक मान्यता के अनुसार भगवान गणेश को दूर्वा बहुत प्रिय है। गणेश चतुर्थी पर भक्त बप्पा को दूर्वा चढ़ाना नहीं भूलते। गणेश पूजा में दूर्वा का विशेष महत्व है।