☰
×

छठ पूजा 2026: संध्या अर्घ्य का समय और महत्व

छठ पूजा 2026 का महापर्व 13 नवंबर से शुरू हो रहा है। इस दिन व्रति 36 घंटे का निर्जला व्रत रखते हुए अस्ताचलगामी सूर्य की पूजा करेंगे। जानें संध्या अर्घ्य का समय और इस पर्व का महत्व।
 

छठ पूजा का महापर्व

छठ पूजा संध्या अर्घ्य 2026: महापर्व छठ पूजा का आरंभ शुक्रवार, 13 नवंबर 2026 से हो रहा है। आज इस पर्व का तीसरा दिन है, जब पहला अर्घ्य अर्पित किया जाएगा। व्रति लगभग 36 घंटे का कठिन निर्जला व्रत रखते हुए नदी, तालाब और जलाशयों के किनारे खड़े होकर अस्ताचलगामी सूर्य की पूजा करते हैं। मान्यता है कि सूर्य देव और छठी मैया की आराधना से परिवार में सुख और समृद्धि आती है, साथ ही संतान को लंबी उम्र और अच्छे स्वास्थ्य का आशीर्वाद मिलता है।

आज डूबते सूर्य को संध्या अर्घ्य अर्पित किया जाएगा। छठ पूजा एक ऐसा पर्व है जिसमें उगते सूर्य के साथ-साथ डूबते सूर्य को भी अर्घ्य देकर नमन किया जाता है।

भारत के विभिन्न क्षेत्रों में सूर्यास्त का समय भिन्न होता है, इसलिए हर शहर में संध्या अर्घ्य का समय भी अलग होता है। दृक पंचांग के अनुसार, 15 नवंबर को आपके शहर में सूर्य कितने बजे अस्त होगा, इसकी पूरी सूची नीचे दी गई है।