धनतेरस 2025: नेताओं ने दी शुभकामनाएं
धनतेरस का पर्व और नेताओं की शुभकामनाएं
धनतेरस 2025: आज (18 अक्टूबर) कार्तिक मास की कृष्ण पक्ष की त्रयोदशी को धनतेरस का पर्व मनाया जा रहा है, जिससे दीपावली उत्सव की शुरुआत हो चुकी है। पौराणिक मान्यता के अनुसार, इस दिन भगवान धन्वंतरि समुद्र मंथन से प्रकट हुए थे, इसलिए इस दिन उनकी पूजा की जाती है। इस अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी और अन्य नेताओं ने देशवासियों को धनतेरस की शुभकामनाएं दी हैं।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा, 'देश के सभी परिवारजनों को धनतेरस की अनेकानेक शुभकामनाएं। इस पावन अवसर पर मैं हर किसी के सुख, सौभाग्य और आरोग्य की कामना करता हूं। भगवान धन्वंतरि सबको अपना भरपूर आशीर्वाद दें।'
कांग्रेस के नेता राहुल गांधी ने भी धनतेरस की शुभकामनाएं देते हुए लिखा, 'सभी देशवासियों को धनतेरस की हार्दिक शुभकामनाएं। आरोग्य और संपदा का यह पर्व आपके जीवन में सुख, सौभाग्य और सम्पन्नता लेकर आए।'
केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने भी शुभकामनाएं दीं, 'धनतेरस के पावन पर्व की सभी को हार्दिक शुभकामनाएँ। भगवान धन्वंतरि से सभी के जीवन में सुख, समृद्धि और सौभाग्य की कामना करता हूँ।'
केंद्रीय रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने भी शुभकामनाएं देते हुए लिखा, 'धनतेरस के पावन अवसर पर आप सभी को हार्दिक शुभकामनाएँ। माँ लक्ष्मी और भगवान धन्वंतरि की कृपा से हर घर में खुशहाली, स्वास्थ्य और प्रगति का दीप प्रज्वलित हो, यही मंगलकामना है।'
कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने भी धनतेरस की शुभकामनाएं दीं, 'सभी देशवासियों को धनतेरस के पावन पर्व की हार्दिक शुभकामनाएँ। इस शुभ अवसर पर माँ लक्ष्मी आपके जीवन में सुख, शांति, समृद्धि, वैभव व आरोग्य का आशीर्वाद दें, ऐसी हमारी कामना है।'