×

फ्रेंडशिप डे 2026: सच्ची दोस्ती का जश्न मनाने का समय

फ्रेंडशिप डे 2026 का जश्न 2 अगस्त को मनाया जाएगा। यह दिन दोस्ती के महत्व को समझने और सच्चे दोस्तों की कद्र करने का अवसर है। जानें इस दिन की खासियत, इतिहास और दोस्तों के विभिन्न प्रकार। सच्चे दोस्तों की पहचान और सतर्क रहने वाले दोस्तों के बारे में भी जानें। इस फ्रेंडशिप डे पर अपने दोस्तों को खास संदेश भेजें और अपनी दोस्ती का जश्न मनाएं।
 

सच्चे दोस्ती का महत्व


सच्चे दोस्त बनने की कोशिश करें
फ्रेंडशिप डे 2026, नई दिल्ली: दोस्ती का रिश्ता खून के रिश्तों से नहीं, बल्कि विश्वास और साथ निभाने की भावना से बनता है। इस रिश्ते को मान्यता देने के लिए हर साल फ्रेंडशिप डे मनाया जाता है। यह दिन साल में दो बार मनाया जाता है।


एक ओर, 30 जुलाई को अंतरराष्ट्रीय मित्रता दिवस मनाया जाता है, जबकि दूसरी ओर, अगस्त के पहले रविवार को भारत सहित कई देशों में इसे सेलिब्रेट किया जाता है।


अंतरराष्ट्रीय मित्रता दिवस

हर साल 30 जुलाई को अंतरराष्ट्रीय मित्रता दिवस मनाया जाता है। इसे संयुक्त राष्ट्र महासभा ने 2011 में आधिकारिक मान्यता दी थी। इसका उद्देश्य विभिन्न देशों और संस्कृतियों के बीच मित्रता और शांति को बढ़ावा देना है।


भारत में फ्रेंडशिप डे

भारत में, फ्रेंडशिप डे हर साल अगस्त के पहले रविवार को मनाया जाता है। वर्ष 2026 में, यह दिन 2 अगस्त को आएगा। इस अवसर पर, दोस्त एक-दूसरे को शुभकामनाएं, बैंड और उपहार देकर अपनी दोस्ती का जश्न मनाते हैं।


दोस्ती का इतिहास

दोस्ती को समर्पित दिन मनाने की शुरुआत 1958 में पराग्वे की संस्था वर्ल्ड फ्रेंडशिप क्रूसेड ने की थी। बाद में, 2011 में, संयुक्त राष्ट्र महासभा ने 30 जुलाई को अंतरराष्ट्रीय मित्रता दिवस घोषित किया। हालांकि, भारत में इसे अगस्त के पहले रविवार को मनाने की परंपरा आज भी कायम है।


दोस्तों के प्रकार

  • सच्चे और पक्के दोस्त: ये वे दोस्त हैं जो आपकी सफलता में जलते नहीं और असफलता में आपका हाथ थामकर खड़े रहते हैं।
  • समय और सुविधा के दोस्त: ये वे दोस्त हैं जो सिर्फ तब तक आपके साथ हैं जब तक उनका कोई काम आपसे निकल रहा हो।
  • बचपन या पुरानी यादों के दोस्त: भले ही आप इनसे रोज बात न करें, लेकिन जब भी मिलते हैं, पुरानी यादें लौट आती हैं।
  • पेशेवर दोस्त: ये आपके ऑफिस या कॉलेज के साथी होते हैं, जिनके साथ विचार तो मिलते हैं लेकिन दायरा काम तक सीमित रहता है।


सतर्क रहने वाले दोस्त

  • ‘मीठे जहर’ जैसे दोस्त: ये आपके मुंह पर हमेशा आपकी तारीफ करेंगे और पीठ पीछे आपकी बुराई करेंगे।
  • स्वार्थी या मतलब के साथी: इन्हें आपकी याद तब आती है जब इन्हें पैसों की जरूरत होती है।
  • ईष्यार्लु या जलने वाले दोस्त: ये आपकी किसी भी सफलता पर असली खुशी नहीं दिखाते।
  • टॉक्सिक दोस्त: ये हर परिस्थिति में नकारात्मकता ढूंढते हैं।
  • राज उजागर करने वाले दोस्त: जो दूसरों के गुप्त राज आपके सामने खोलते हैं।


फ्रेंडशिप डे संदेश

  • तेरी मेरी दोस्ती इतनी खास हो,
    कि दुनिया कहे, काश ऐसा दोस्त हमारे पास हो।
  • दोस्ती भी क्या गजब की चीज होती है,
    मगर ये भी बहुत कम लोगों को नसीब होती है।
    हैप्पी फ्रेंडशिप डे!
  • कोई दोस्त कभी पुराना नहीं होता,
    कुछ दिन बात न करने से बेगाना नहीं होता।
  • हर कर्ज दोस्ती का अदा कौन करेगा,
    जब हम ही न रहेंगे तो दोस्ती कौन करेगा।
    हैप्पी फ्रेंडशिप डे।
  • जिंदगी हर पल खास नहीं होती,
    फूलों की खुशबू हमेशा पास नहीं होती।
    हैप्पी फ्रेंडशिप डे।