रक्षा बंधन 2025: भाई-बहन के रिश्ते को मजबूत करने के लिए गिफ्ट में न दें ये चीजें
रक्षा बंधन 2025 उपहार सुझाव
रक्षा बंधन 2025 उपहार सुझाव: हर साल भारत में रक्षा बंधन का त्योहार धूमधाम से मनाया जाता है, जो भाई-बहन के प्रेम और विश्वास का प्रतीक है। इस वर्ष, यह पर्व 09 अगस्त को सावन पूर्णिमा के दिन मनाया जाएगा। इस दिन बहनें अपने भाइयों का तिलक कर उनकी कलाई पर राखी बांधती हैं, और बदले में भाई उनकी रक्षा का वचन देते हैं। इसके साथ ही भाई अपनी बहनों को उपहार भी देते हैं।
धार्मिक मान्यता के अनुसार, रक्षा बंधन पर भाई द्वारा दी गई उपहार का बहन के जीवन पर गहरा प्रभाव पड़ता है। इसलिए, शास्त्रों में कुछ चीजों को उपहार में देना अशुभ माना गया है। आइए जानते हैं उन 10 चीजों के बारे में, जिन्हें भाई को अपनी बहन को उपहार में देने से बचना चाहिए।
पैसे
रक्षा बंधन के दिन भाई अक्सर अपनी बहन को पैसे देते हैं, लेकिन शास्त्रों के अनुसार, यह उचित नहीं है। इसे ऋण माना जाता है, जो बहनों पर जीवनभर रहता है।
काले रंग की चीजें
काले रंग को शास्त्रों में अशुभ माना गया है। इसलिए त्योहारों पर काले रंग के कपड़े पहनना और काले रंग की चीजें उपहार में देना शुभ नहीं होता। इससे घर में नकारात्मकता फैल सकती है।
कांच का सामान
रक्षा बंधन के दिन भाई को अपनी बहनों को कांच का सामान नहीं देना चाहिए। इसे अशुभ माना जाता है, जिससे रिश्तों में दरार आने की संभावना बढ़ जाती है।
इत्र और परफ्यूम
इत्र और परफ्यूम से नकारात्मक ऊर्जा जल्दी आकर्षित होती है। इसलिए इन चीजों को उपहार में नहीं देना चाहिए, क्योंकि इससे रिश्तों में कड़वाहट बढ़ सकती है।
घड़ी
घड़ी उपहार में देना भी शुभ नहीं माना जाता। वैदिक ज्योतिष के अनुसार, घड़ी का संबंध कर्मफल और न्याय के देवता शनि से है। इससे काम में रुकावटें आ सकती हैं।
चमड़े की चीजें
धार्मिक मान्यता के अनुसार, रक्षा बंधन पर भाइयों को चमड़े की चीजें नहीं देनी चाहिए। चमड़े का संबंध शनि ग्रह से होता है, जिससे जीवन में परेशानियां आ सकती हैं।
मोती
मोती को दुःख का प्रतीक माना जाता है। इसलिए भाइयों को अपनी बहन को मोती या मोती से बनी चीजें उपहार में नहीं देनी चाहिए।
नुकीली चीजें
भाइयों को अपनी बहनों को नुकीली चीजें देने से बचना चाहिए, क्योंकि इससे रिश्ते पर नकारात्मक प्रभाव पड़ सकता है।
पुरानी या टूटी-फूटी चीजें
कभी भी टूटी-फूटी चीजें उपहार में नहीं देनी चाहिए। इससे रिश्तों में परेशानियां उत्पन्न होती हैं।
जूते-चप्पल
गिफ्ट में जूते-चप्पल देना भी अशुभ माना जाता है। जूते-चप्पल का संबंध कर्म के देवता शनि से है, जिससे लड़ाई-झगड़े और स्वास्थ्य समस्याएं हो सकती हैं।