रेवाड़ी में नशे के खिलाफ जागरूकता अभियान का आयोजन
नशे के खिलाफ विशेष अभियान
(रेवाड़ी समाचार) रेवाड़ी। हरियाणा के नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो के पुलिस महानिदेशक ओपी सिंह के निर्देशों के तहत, पुलिस अधीक्षक मोहित हांडा और पुलिस अधीक्षक पंखुडी कुमार के नेतृत्व में नशे के खिलाफ जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
ब्यूरो के पुलिस उपाधीक्षक गजेंद्र कुमार के आदेश पर रेवाड़ी में एक विशेष अभियान चलाया गया। जागरूकता कार्यक्रम एवं पुनर्वास प्रभारी उप निरीक्षक डॉ. अशोक कुमार वर्मा ने साइकिल चलाकर 59 किलोमीटर की दूरी तय की और नशे के खिलाफ संदेश फैलाया।
उन्होंने बताया कि ब्यूरो हरियाणा में दो प्रमुख कार्य करता है: एक तो अपराधियों को सलाखों के पीछे पहुंचाना और दूसरा जागरूकता के माध्यम से नशा मुक्त समाज का निर्माण करना। 2023 में 3823 मामले दर्ज कर 5930 अपराधियों को गिरफ्तार किया गया, जबकि 2024 में 3330 मामलों में 5328 नशा तस्करों को गिरफ्तार किया गया।
जनवरी से जून 2024 तक 1858 मामले दर्ज कर 3051 अपराधियों को जेल भेजा गया है। इस दौरान नशा तस्करी में संलिप्त 87 लाख रुपये की संपत्ति भी जब्त की गई। उन्होंने कहा कि जागरूकता कार्यक्रम अत्यंत आवश्यक है ताकि लोग नशे की लत में न पड़ें।
भारत को नशामुक्त बनाने के लिए सरकार ने 1933 या हरियाणा के लिए 9050891508 नंबर जारी किया है, जहां लोग गुप्त सूचनाएं दे सकते हैं। उन्होंने लोगों से लौटे में नमक डालकर नशा न करने का वचन लेने की अपील की।