×

विनायक चतुर्थी पर राशि अनुसार भगवान गणेश को अर्पित करें विशेष चीजें

विनायक चतुर्थी पर भगवान गणेश की पूजा का विशेष महत्व है। इस दिन विभिन्न राशियों के अनुसार भगवान को अर्पित की जाने वाली चीजें जानें। पूजा विधि और दान का महत्व समझें, जिससे जीवन में सुख-समृद्धि का वास हो। जानें कि आपकी राशि के अनुसार भगवान गणेश को क्या अर्पित करना चाहिए।
 

जीवन में सुख-समृद्धि का होगा वास


Vinayak Chaturthi, नई दिल्ली: हर महीने की शुक्ल पक्ष की चतुर्थी को विनायक चतुर्थी का पर्व मनाया जाता है। यह दिन भगवान गणेश को समर्पित है। इस दिन विधिपूर्वक पूजा करने से भगवान गणेश प्रसन्न होते हैं। दान-पुण्य का इस दिन विशेष महत्व है, जिससे ग्रहों की अशुभता दूर होती है और बप्पा की कृपा प्राप्त होती है। आइए जानते हैं कि इस दिन क्या दान करना शुभ माना जाता है?


विनायक चतुर्थी पर बप्पा को चढ़ाएं ये चीजें


  • मेष राशि: मेष राशि के जातकों को इस दिन गणेश जी को गुड़हल के फूल अर्पित करने चाहिए।

  • वृषभ राशि: वृषभ राशि के लोगों को इस शुभ दिन पर बप्पा को दही चढ़ाना चाहिए।

  • मिथुन राशि: मिथुन राशि के जातकों को इस दिन बप्पा को दुर्वा अर्पित करनी चाहिए।

  • कर्क राशि: कर्क राशि के लोगों को इस दिन गणेश जी को नारियल अर्पित करना चाहिए।

  • सिंह राशि: सिंह राशि वालों को इस दिन गणेश जी को मोदक चढ़ाने चाहिए।

  • कन्या राशि: कन्या राशि के जातकों को इस अवसर पर विघ्नहर्ता को केले का भोग लगाना चाहिए।

  • तुला राशि: तुला राशि के लोगों को इस दिन भगवान गणेश को लाल फूल अर्पित करने चाहिए।

  • वृश्चिक राशि: वृश्चिक राशि के जातकों को इस अवसर पर गणेश जी को गाजर के हलवे का भोग लगाना चाहिए।

  • धनु राशि: धनु राशि के लोगों को इस दिन केसर मिश्रित खीर का भोग भगवान गणेश को लगाना चाहिए।

  • मकर राशि: मकर राशि के जातकों को इस दिन श्री गणेश को शमी के फूल अर्पित करने चाहिए।

  • कुंभ राशि: कुंभ राशि के लोगों को इस दिन शिव पुत्र को काले तिल के लड्डू चढ़ाने चाहिए।

  • मीन राशि: मीन राशि के जातकों को इस अवसर पर गणेश जी को केले अर्पित करने चाहिए।


ये भी पढ़ें

इस तरीके से करें ‘ओम नम: शिवाय’ मंत्र का जाप