नूडल्स के अधिक सेवन से स्वास्थ्य पर पड़ने वाले प्रभाव
नूडल्स का बढ़ता चलन
2 मिनट में तैयार होने वाले नूडल्स बच्चों और वयस्कों के बीच बेहद लोकप्रिय हो गए हैं। हाल के वर्षों में, नूडल्स खाने वालों की संख्या में उल्लेखनीय वृद्धि हुई है। कई लोग तो नियमित भोजन के बजाय नूडल्स को प्राथमिकता देने लगे हैं। हालांकि, अधिक मात्रा में नूडल्स का सेवन स्वास्थ्य के लिए हानिकारक हो सकता है।
न्यूट्रीशियन की कमी
नूडल्स का लगातार सेवन करने से शरीर में पोषण की कमी हो सकती है। इससे आवश्यक न्यूट्रिएंट्स का अवशोषण सही तरीके से नहीं हो पाता। नूडल्स में सोडियम और वसा की मात्रा अधिक होती है, जिससे मेटाबॉलिक सिंड्रोम का खतरा बढ़ जाता है।
पाचन संबंधी समस्याएं
नूडल्स का पाचन आसान नहीं होता, जिससे एसिडिटी और कब्ज जैसी समस्याएं उत्पन्न हो सकती हैं। ये रिफाइंड मैदे से बने होते हैं, जिससे इनमें कार्बोहाइड्रेट और कैलोरी की मात्रा अधिक होती है, जबकि विटामिन और मिनरल्स की कमी होती है।
स्वास्थ्य पर प्रभाव
अधिक कार्बोहाइड्रेट का सेवन मोटापे का कारण बन सकता है। नूडल्स के अधिक सेवन से हाइपरटेंशन और डायबिटीज का खतरा भी बढ़ जाता है। इसके अलावा, नूडल्स में मौजूद सोडियम और अन्य प्रिजर्वेटिव्स रक्तचाप और किडनी के लिए हानिकारक हो सकते हैं।